फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   On Valentine's Day, violence broke out on street in Raipur when 2 groups fought over molestation of girlfriend

Raipur News: वेलेंटाइन डे पर रायपुर की सड़क बना अखाड़ा, गर्लफ्रेंड से छेड़छाड़ को लेकर दो गुटों में मारपीट

Sat, 14 Feb 2026 02:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 14 Feb 2026 02:16 PM IST
सार

घटना स्थल व्यस्त बाजार क्षेत्र होने के कारण राहगीरों और दुकानदारों में भी दहशत फैल गई। हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
On Valentine's Day, violence broke out on street in Raipur when 2 groups fought over molestation of girlfriend
वेलेंटाइन डे पर रायपुर की सड़क बना अखाड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में वेलेंटाइन डे के दिन जहां एक ओर प्रेम और उत्सव का माहौल था, वहीं दूसरी ओर मालवीय रोड पर अचानक तनाव की स्थिति बन गई। कोतवाली थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर दो युवकों के गुट आमने-सामने आ गए और सड़क पर ही धक्का-मुक्की व मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत कथित तौर पर एक युवती से छेड़छाड़ को लेकर हुई। बताया जा रहा है कि एक छात्र अपनी मित्र के साथ मौजूद था, तभी दूसरे समूह के कुछ लड़कों ने कथित रूप से टिप्पणी की। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


घटना स्थल व्यस्त बाजार क्षेत्र होने के कारण राहगीरों और दुकानदारों में भी दहशत फैल गई। हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्ष कम उम्र के बताए जा रहे हैं और इसी वजह से मामला अब तक थाने नहीं पहुंचा है। संभावना जताई जा रही है कि परिवार स्तर पर समझौते की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि वेलेंटाइन डे को लेकर शहर में पहले से पुलिस सतर्क है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। इसके बावजूद मुख्य मार्ग पर हुई इस झड़प ने एक बार फिर युवाओं में बढ़ती आक्रामकता और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन की आवश्यकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed