{"_id":"6422f125aeb13095e40a0b6a","slug":"old-woman-dies-due-to-unknown-vehicle-collision-in-janjgir-champa-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में वृद्धा की मौत: वाहन की टक्कर से टुकड़े-टुकड़े होकर बिखर गया शव, मानसिक दिव्यांग थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में वृद्धा की मौत: वाहन की टक्कर से टुकड़े-टुकड़े होकर बिखर गया शव, मानसिक दिव्यांग थी महिला
Tue, 28 Mar 2023 07:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 28 Mar 2023 07:22 PM IST
सार
परिजनों ने बताया कि उम्र हो जाने से भूरीबाई थोड़ी मानसिक रूप से कमजोर हो गई थी। इससे पहले भी वह अकेली रात को निकल जाया करती थी। शव को पोस्टमार्टम के सीएचसी अस्पताल बिर्रा भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में सोमवार देर रात सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला के शव के टुकड़े-टुकड़े होकर सड़क पर बिखर गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। टक्कर मारने वाले वाहन का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश कर रही है। हादसा रात करीब दो बजे बिर्रा थाना क्षेत्र के सिलादेही गांव के पास हुआ है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अविनाश श्रीवास ने बताया की सोमवार रात सूचना मिली की बिलासपुर- रायगढ़ मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव बुरी तरह से रोड पर बिखरा पड़ा था शव की पहचान मौहाडीह गांव निवासी भूरीबाई पटेल (75) के रूप में हुई है। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि रात में सभी लोग खाना खाने बाद सोने चले गए थे। भूरीबाई भी सोई हुई थी। इस बीच वह कब उठकर अकेले घर से बाहर चली गई, किसी को नहीं पता।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि उम्र हो जाने से भूरीबाई थोड़ी मानसिक रूप से कमजोर हो गई थी। इससे पहले भी वह अकेली रात को निकल जाया करती थी। शव को पोस्टमार्टम के सीएचसी अस्पताल बिर्रा भेज दिया गया है। चौक चौराहों में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जाएगी ताकि अज्ञात वाहन का पता चल सके। बिर्रा थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन