फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   NSUI leaders arrested for protesting against appointment of an RSS-affiliated person as chief guest at PTRSU

Raipur: PTRSU में RSS से जुड़े व्यक्ति को मुख्य अतिथि बनाए जाने के विरोध पर NSUI नेताओं की गिरफ्तारी

Wed, 21 Jan 2026 08:55 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 21 Jan 2026 08:55 PM IST
सार

रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PTRSU) में आयोजित एक शैक्षणिक कार्यक्रम के दौरान RSS से जुड़े व्यक्ति को मुख्य अतिथि बनाए जाने को लेकर छात्रों ने विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन
NSUI leaders arrested for protesting against appointment of an RSS-affiliated person as chief guest at PTRSU
NSUI नेताओं की गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PTRSU) में आयोजित एक शैक्षणिक कार्यक्रम के दौरान RSS से जुड़े व्यक्ति को मुख्य अतिथि बनाए जाने को लेकर एनएसयूआई के छात्रों ने विरोध किया। एनएसयूआई के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल और वाइस चेयरमैन पुनेश्वर लहरे के नेतृत्व में छात्रों ने काली झंडी दिखाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और नारेबाज़ी की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्र नेताओं को हिरासत में लेकर रायपुर सेंट्रल जेल भेज दिया, जहाँ उन्हें कई घंटों तक रखा गया। शाम के समय सभी छात्रों को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


एनएसयूआई छात्र नेता पुनेश्वर लहरे ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान किसी भी वैचारिक या राजनीतिक संगठन का मंच नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा की स्वतंत्रता, वैचारिक विविधता और विश्वविद्यालय की गरिमा बनाए रखने के लिए यह विरोध जरूरी था। लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने पर छात्रों की गिरफ्तारी को उन्होंने चिंता का विषय बताया, लेकिन साथ ही कहा कि इससे छात्र आंदोलन कमजोर नहीं होगा।
विज्ञापन


एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय प्रशासन और राज्य शासन से मांग की है कि शैक्षणिक संस्थानों को राजनीतिक और वैचारिक हस्तक्षेप से दूर रखा जाए तथा छात्रों के हितों और विश्वविद्यालय की स्वायत्तता का सम्मान किया जाए। इस प्रदर्शन में छात्र नेता हेमंत पाल, पुनेश्वर लहरे, मोनू तिवारी, गावेश साहू, अंकित बंजारे, वसीम अली, हिमांशु टांडी, मनीष बांधे, इंदिरा ग्रीतलहरे, यश देवांगन, भोला विश्वकर्मा, हर्ष शर्मा और आदित्य शर्मा सहित अन्य छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed