फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   No ‘sanyaas’, only taking a break from politics: Ajit Jogi

सन्यास नहीं सिर्फ ब्रेक ले रहा हूं: अजीत जोगी

Fri, 03 Jan 2014 12:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 03 Jan 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
No ‘sanyaas’, only taking a break from politics: Ajit Jogi

इसे राजनैतिक असफलता कह लें या पार्टी से लगातार साइड लाइन किए जाने की हताशा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने अब एक साल तक पूरी तरह से राजनीति से दूरी बना लेने का फैसला ले लिया है।

विज्ञापन


हालांकि अंदाजे तो इस बात के भी लगाए जा रहे थे कि अजीत जोगी राजनीति से हमेशा के लिए सन्यास ले रहे हैं। ऐसा खास तौर पर तब हुआ जब उन्होंने इस बात की घोषणा की थी कि वे 2014 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
विज्ञापन


बहरहाल अजीत जोगी ने उनके सन्यास की बात का खंडन कर दिया। उनका कहना है कि मैं कोई सन्यास नहीं ले रहा हूं लेकिन हां कम से कम मैं एक साल तक राजनीति से दूरी बनाए रखूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि मेरे इस एक साल के 'ब्रेक' का किसी भई राजनैतिक फैसले या घटना से कोई लेना देना नहीं है। यह मेरा व्यक्तिगत फैसला है।

अजीत जोगी ने कहा कि मैंने देश की 35 साल तक सेवा की है। लेकिन अब समय आ गया है कि मैं कुछ समय वो काम करूं जो मैं करना चाहता हूं। मैं बैठकर किताबें पढ़ना चाहता हूं। छत्तीसगढ़ में माओवादियों पर कुछ लिखना चाहता हूं।

उन्होंने कहा एक साल तक राजनीति से दूरी बनाने के इस फैसले में मैंने अपनी पत्नी और बेटे के अलावा किसी और से सलाह नहीं ली है और मुझे यकीन है कि वे भी मेरे इस फैसले से खुश हैं।


अजीत जोगी के लगातार नकारने के बाद भी उनके और पार्टी के बीच के लगातार टकराव किसी से छुपे नहीं हैं। इसके अलावा हाल ही में भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर भी उनकी बौखलाहट साफ-साफ देखी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed