फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Newborn baby dies due to negligence of the system, gave birth to the baby on the way in Kanker

CG: सिस्टम की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत, रास्ते में बच्चे को जन्म दिया जन्म, खाट पर लादकर कराया नाला पार

Thu, 11 Sep 2025 11:22 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 11 Sep 2025 11:22 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक उदासीनता ने एक नवजात की जान ले ली।

विज्ञापन
Newborn baby dies due to negligence of the system,  gave birth to the baby on the way in Kanker
परिजनों ने महिला और नवजात को खाट पर लादकर नाला पार कराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक उदासीनता ने एक नवजात की जान ले ली। जिले के अंजाड़ी गांव की रहने वाली महिला जानो बाई को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत महतारी 102 एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन बरसात के मौसम में नाले में पानी भरे होने के कारण वाहन गांव तक नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन


मजबूरी में परिजनों ने महिला को प्राइवेट वाहन से अस्पताल ले जाने की कोशिश की। लेकिन रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। जब तक परिजन और ग्रामीण महिला व नवजात को खाट पर लादकर नाला पार कर दूसरी ओर खड़ी एम्बुलेंस तक ले गए, तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


एम्बुलेंस में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) मौजूद नहीं था, जो मौके पर बच्चे को प्राथमिक चिकित्सा दे सकता। पखांजूर अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रसव पीड़ा से गुज़री महिला का इलाज अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना एक बार फिर सिस्टम की नाकामी को उजागर करती है। सवाल उठता है कि ग्रामीण और अंदरूनी इलाकों के लोग कब तक लापरवाही की कीमत अपनी जान देकर चुकाते रहेंगे? यह कोई पहला मामला नहीं है। ऐसे हालात में आए दिन ग्रामीण इलाकों में लोग स्वास्थ्य सुविधाओं और अधूरी सड़क-पुल निर्माण योजनाओं की वजह से परेशान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed