फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   new system is forming there will be heavy rain from today in Chhattisgarh

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बन रहा नया सिस्टम, आज से होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने दी संकेत, जानें...

Fri, 30 Aug 2024 10:20 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 30 Aug 2024 10:20 AM IST
सार

आज 29 अगस्त शुक्रवार को सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। बारिश की स्थिति बनी हुई है। प्रदेशभर के अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
new system is forming there will be heavy rain from today  in Chhattisgarh
Chhattisgarh Rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ाने की संभावना है। आज 29 अगस्त शुक्रवार को सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। बारिश की स्थिति बनी हुई है। प्रदेशभर के अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं जिलों के एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और झमाझम बारिश होने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आज 29 अगस्त से बारिश की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं 30 अगस्त से एक-दो जगह पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ाने की वजह से बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी होगी। आज से प्रदेश में मूसलाधार बारिश के आसार हैं। आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश घर में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के मध्य और उससे सटे उत्तरी भाग पर निम्न दबाव का क्षेत्र आज बना हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 30 अगस्त तक पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर और अधिक स्पष्ट होने की संभावना है। साथ ही अगले दो दिनों के दौरान बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब के रूप में तीव्र होने की संभावना है। इसकी वजह से प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ाने और प्रदेश भर में झमाझम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed