फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   New roads will be constructed in many districts of Chhattisgarh: Public Works Department approved Rs 36.61 cr

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में होगा नई सड़कों का निर्माण: लोक निर्माण विभाग ने 36.61 करोड़ रुपये की दी मंजूर

Fri, 23 Feb 2024 07:20 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 23 Feb 2024 07:20 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कई जिलों के सड़कों का हाल अब सुधरेगा। इसके साथ ही नाला, सड़क चौड़ीकरण जैसे कई कार्य किए जाएंगे। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग ने सड़कों के निर्माण के लिए 36.61 करोड़ रुपये की मंजूर दे दी है।

विज्ञापन
New roads will be constructed in many districts of Chhattisgarh: Public Works Department approved Rs 36.61 cr
उप मुख्यमंत्री अरुण साव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कई जिलों के सड़कों का हाल अब सुधरेगा। इसके साथ ही नाला, सड़क चौड़ीकरण जैसे कई कार्य किए जाएंगे। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग ने सड़कों के निर्माण के लिए 36.61 करोड़ रुपये की मंजूर दे दी है। इसमें मुंगेली, रायगढ़, राजनांदगांव, रायपुर, जशपुर, बस्तर और सूरजपुर जिले में विभिन्न सड़कों के निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने 18 कार्यों के लिए कुल 39 करोड़ 58 लाख 99 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की ओर से मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड में रहंगी नाला पर उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग के लिए एक करोड़ 85 लाख रुपये, खैरवार बघमार से अमलडीही मार्ग के लिए एक करोड़ 84 लाख रुपये, लोरमी विकासखंड के डी-1 नहर से पठारी कांपा मार्ग के लिए दो करोड़ तीन लाख रुपये और अखरार से श्मशान घाट पहुंच मार्ग के लिए एक करोड़ 38 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन


विभाग की ओर से रायगढ़ जिले के लोहरसिंग-लिंजीर मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए एक करोड़ 76 लाख रुपये, राजनांदगांव के पारीखुर्द में आंगनबाड़ी से श्मशान घाट पहुंच मार्ग के लिए 79 लाख 42 हजार रुपये, ईरा में गौठान से मुक्तिधाम पहुंच मार्ग के लिए एक करोड़ 70 लाख रुपये, रायपुर में बजाज कॉलोनी, एनएमडीसी कॉलोनी, प्रियदर्शिनी नगर, वल्लभ नगर चतुर्दिक मार्ग के डामरीकरण के लिए दो करोड़ 81 लाख रुपये, कटोरा तालाब, शैलेन्द्र नगर, पुराना राजेन्द्र नगर मार्ग के डामरीकरण के लिए दो करोड़ 51 लाख रुपये और मठपुरैना-रावतपुरा चतुर्दिक मार्ग के डामरीकरण के लिए दो करोड़ 80 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने जशपुर जिले में मस्कामारा-लवाकेरा मुख्य मार्ग के लिए एक करोड़ 81 लाख रुपए, राज्यीय राजमार्ग-17 से पुटकेला पहुंच मार्ग के लिए दो करोड़ 89 लाख रुपये, बस्तर जिले के खंडसरा-सारेगांव मार्ग के लिए दो करोड़ 95 लाख रुपये, सोनारपाल-चपका मार्ग के लिए दो करोड़ 96 लाख रुपये, करंदोला रानीगुड़ा से राष्ट्रीय राजमार्ग-30 तक सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 66 लाख रुपये और सूरजपुर जिले के श्रीराम वनगमन पथ के मिसिंग लिंक मार्ग रकसगंडा जलप्रपात पहुंच मार्ग के लिए दो करोड़ 54 लाख रुपये मंजूर किए हैं। रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में फर्नीचर और फिनिशिंग संबंधी कार्य के लिए विभाग की ओर से दो करोड़ 98 लाख 49 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed