Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   New district presidents appointed in 17 districts of Mahila Congress: Pragati in Raipur, Preeti in Bilaspur

महिला कांग्रेस की 17 जिलों में नई जिलाध्यक्ष नियुक्त: रायपुर में प्रगति, बिलासपुर में प्रीति को जिम्मेदारी

Tue, 24 Nov 2026 04:08 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 24 Nov 2026 04:08 PM IST
सार

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक नियुक्तियों की पहली सूची को मंजूरी दी है। इसके तहत 17 जिलों में नई जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
New district presidents appointed in 17 districts of Mahila Congress: Pragati in Raipur, Preeti in Bilaspur
congress flag - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों की पहली सूची को स्वीकृति प्रदान की है। पहली सूची के अंतर्गत प्रदेश के 17 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। पार्टी ने इस फेरबदल के माध्यम से राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख जिलों में महिला कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां दी हैं।
विज्ञापन


रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में नियुक्तियां
रायपुर शहर की जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रगति बाजपेयी को दी गई है, जबकि रायपुर ग्रामीण की कमान बरखा साहू संभालेंगी। बिलासपुर जिले में भी संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देते हुए बिलासपुर शहर की जिम्मेदारी प्रीति पटनवार और बिलासपुर ग्रामीण की कमान सीमा पांडे को सौंपी गई है। इसी तरह दुर्ग जिले में पार्टी ने दुर्ग शहर की जिलाध्यक्ष के रूप में प्रेमलता साहू और दुर्ग ग्रामीण की जिलाध्यक्ष के रूप में योगिता चंद्राकर को नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त, रिसाली (भिलाई नगर) में शशि सिन्हा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


सरगुजा और अन्य जिलों की कमान
महिला कांग्रेस ने राज्य के अन्य महत्वपूर्ण जिलों में भी नियुक्तियां पूरी कर ली हैं। सरगुजा जिले में अनीमा केरकेट्टा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सूरजपुर जिले में सूरजपुर शहर की जिम्मेदारी लिली राजवाड़े और सूरजपुर ग्रामीण की कमान बबीता गुप्ता को सौंपी गई है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से आरती महोबिया, गरियाबंद से मंजू ध्रुव तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से ललिता यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर शहर से रूमा चटर्जी, कबीरधाम से अन्नपूर्णा चंद्राकर, रायगढ़ से संगीता गुप्ता और मुंगेली जिले से उर्मिला यादव को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed