फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   New Congress in-charge Sukhdev Bhagat will come to Raipur on September 27, possible discussion on merger of Jo

छत्तीसगढ़: कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत 27 सितंबर को आएंगे रायपुर, जोगी कांग्रेस के विलय पर चर्चा संभव

Thu, 24 Sep 2026 07:09 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 24 Sep 2026 07:09 PM IST
सार

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत 27 सितंबर को रायपुर पहुंचेंगे। यह जिम्मेदारी संभालने के बाद राज्य का उनका यह पहला दौरा होगा। 

विज्ञापन
New Congress in-charge Sukhdev Bhagat will come to Raipur on September 27, possible discussion on merger of Jo
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत 27 सितंबर को रायपुर पहुंचेंगे। यह जिम्मेदारी संभालने के बाद राज्य का उनका यह पहला दौरा होगा। वे तीन दिन तक छत्तीसगढ़ में रहकर पार्टी की विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। अपने इस प्रवास के दौरान वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, विधायकों तथा संगठन के विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। वे संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्यक्रमों और चुनाव तैयारियों के संबंध में जानकारी जुटाएंगे।
विज्ञापन


वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक
अपने दौरे में प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वे राज्य में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और पार्टी के आगामी अभियानों की रणनीति तय करेंगे। वे विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक में भी भाग लेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी जिला और ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस संगठन की स्थिति का भी फीडबैक लेंगे। संगठनात्मक बदलावों के बाद नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को गति देना इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेणु व अमित जोगी ने दिया है विलय प्रस्ताव
इन बैठकों के दौरान छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के कांग्रेस में विलय के विषय पर भी बातचीत हो सकती है। रेणु जोगी और अमित जोगी ने अपनी पार्टी के विलय तथा कांग्रेस में वापसी को लेकर प्रस्ताव दिया है।


हालांकि कांग्रेस की अनुशासन समिति ने इस मामले पर अब तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है, लेकिन नए प्रभारी के साथ होने वाली बैठकों में इस मुद्दे पर विचार होने की संभावना है। लोहरदगा से पूर्व सांसद रह चुके सुखदेव भगत को सितंबर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed