फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Nephew attacked and killed elder mother in ambikapur

Elder Mother Murder : बड़ी मां को घर में अकेली देखकर भतीजे ने कर दी हत्या, पिता को मारने से था खफा

Tue, 25 Jul 2023 07:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: श्याम जी. Updated Tue, 25 Jul 2023 07:02 PM IST
सार

सरगुजा जिले के एक युवक ने बसुले से हमला कर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Nephew attacked and killed elder mother in ambikapur
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनपुर थाना क्षेत्र के तुंगा गांव में सोमवार रात एक युवक ने अपनी बड़ी मां की बसुला मारकर हत्या कर दी। युवक बड़ी मां ने करीब दो महीने पहले उसके पिता के ऊपर कुल्हाड़ी से दो बार हमला किया था, जिसे लेकर युवक खफा था। सोमवार रात उसने महिला को अकेला देखा तो बसुला मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस को जांच के दौरान युवक पर शक हुआ और उससे कड़ाई से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार को तुंगा गांव की रहने वाली सुमारी बाई पत्नी विष्णु प्रसाद सिंह (53) की घर के परछी में धारदार हथियार से कई बार वार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय सुमारी बाई का पति सामान लेने गांव में दुकान की ओर गया था और बेटी रोपा लगाने के लिए गई थी, जो नहीं लौटी थी। सामान लेकर घर लौटने पर विष्णु प्रसाद को परछी में खून पत्नी का शव मिला। घटना की सूचना पर आसपास के लोग व गांव वाले मौके पर पहुंच गए। सूचना पर रात को ही थाना प्रभारी लखनपुर, प्रशिक्षु आईएएस चिराग जैन, एसआई डाकेश्वर सिंह, प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने मंगलवार को गांव में सुबह से ही पहुंचकर मामले में पूछताछ एवं पड़ताल शुरू की। पुलिस ने जमीन विवाद एवं रंजिश के संबंध में पूछताछ की तो कोई ऐसी बात सामने नहीं आई। हाल फिलहाल में महिला का किसी से विवाद होने के संबंध में जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि सुमारी बाई का विवाद भतीजे शिवपाल सिंह से करीब दो महीने पहले हुआ था। पुलिस ने जब शिवपाल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सुमारी बाई की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में शिवपाल सिंह ने बताया कि करीब दो महीने पहले उसके माता-पिता आपस में लड़ रहे थे। इस दौरान बड़ी मां सुमारी बाई टांगी लेकर आई और उसने पिता बंधु कंवर पर दो बार वार कर दिया था। इससे उसके पिता को चोटें आईं थी। पिता को टांगी मारने को लेकर शिवपाल का बड़ी मां से विवाद हुआ था और उसने बड़ी मां को देख लेने की धमकी दी थी। शिवपाल सिंह ने बताया कि सोमवार रात को सुमारी बाई घर में अकेली थी और चाचा घर से निकल गए थे। बड़ी मां को अकेले देखकर वह बसुला लेकर उसके घर गया और कई बार सिर, गले व पीठ में वार कर दिया। सुमारी बाई जमीन पर गिर गई तो वह भाग निकला। सुमारी बाई की गंभीर चोट के कारण तुरंत मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed