{"_id":"68246d3e8d7e0708c50d1269","slug":"naxalites-wrote-a-letter-for-5th-consecutive-time-appealed-to-cg-government-for-peace-talks-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों ने लगातार 5वीं बार लिखा खत: सरकार से शांति वार्ता की अपील की, गृहमंत्री शाह से किया ये अनुरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सलियों ने लगातार 5वीं बार लिखा खत: सरकार से शांति वार्ता की अपील की, गृहमंत्री शाह से किया ये अनुरोध
Wed, 14 May 2025 03:45 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Wed, 14 May 2025 03:45 PM IST
सार
CG Naxalites letter : छत्तीसगढ़ में लगातार चल रहे नक्सल ऑपरेशन से नक्सलियों के पैर उखड़ रहे हैं। ऐसे में नक्सली हताश और परेशान हैं। उनका संगठन कमजोर हो रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
CG Naxalites letter : छत्तीसगढ़ में लगातार चल रहे नक्सल ऑपरेशन से नक्सलियों के पैर उखड़ रहे हैं। ऐसे में नक्सली हताश और परेशान हैं। उनका संगठन कमजोर हो रहा है। आज बुधवार को छत्तीसगढ़ डीजीपी के पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले नक्सलियों ने लगातार पांचवीं बार प्रेस नोट जारी कर सरकार से फिर शांति वार्ता की अपील की है।
विज्ञापन
नक्सली संगठन के केंद्रीय कमेटी प्रवक्ता अभय ने कहा है कि शांति वार्ता के लिए केंद्र की मोदी सरकार तैयार हैं या नहीं, वो अपनी स्थिति स्पष्ट करें। नक्सली इससे पहले भी चार बार खत लिखकर शांतिवार्ता की बात कह चुके हैं। माओवदी संगठन के केंद्रीय प्रवक्ता अभय ने कहा है कि शांति वार्ता के मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रतिक्रिया आनी चाहिए। उनकी प्रतिक्रिया से ही स्पष्टता आएगी। उसने स्वीकार किया कि कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर 26 नक्सली मारे गए हैं। माओवादी संगठन शांति वार्ता के लिए तैयार है। माओवादी संगठन हथियार छोड़कर मुख्यधारा में आने की बात करेंगे, लेकिन इलाके में 7 लाख से अधिक जवानों के घेरे रहने के कारण संगठन की बैठक करने में असमर्थ रहे हैं।
विज्ञापन
प्रवक्ता अभय ने प्रेस नोट में आगे लिखा है कि इससे पहले 25 अप्रैल को माओवादी संगठन ने केंद्र व राज्य सरकारों से यह अपील की थी कि जन समस्याओं का स्थायी समाधान के लिए समय सीमा के साथ युद्ध विराम की घोषणा कर शांति
विज्ञापन
वार्ता करें। इस पर तेलंगाना राज्य सरकार की ओर से तुरंत सकारात्मक प्रतिक्रिया देना सराहनीय है, लेकिन केंद्र व छत्तीसगढ़ सरकार से जो प्रतिक्रिया सामने आई वह चिंताजनक है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के राज्य मंत्री बंडि संजय और छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने यह घोषणा की थी कि युद्ध विराम करने का सवाल ही नहीं उठता और हथियार छोड़ने के बगैर माओवादियों से शांति वार्ता करना संभव नहीं है। विजय शर्मा ने बार-बार यह घोषणा की है कि बिना शर्त शांति वार्ता करने के लिए सरकार तैयार है पर अब इसके विपरीत युद्ध विराम करने के बगैर ही माओवादियों
को हथियार छोड़ने का शर्त लगाए हैं।
पूर्व सीएम भूपेश पर उप मुख्यमंत्री साव का पलटवार
वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल के प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाये गये आठ सवाल पर पलटवार करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि 'कांग्रेस ने भय और भ्रम पैदा करने का ठेका ले रखा है'। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भय और भ्रम पैदा करने का ठेका ले रखा है। वो लगातार यही काम कर रही है। डबल इंजन की सरकार नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने के लिये पूरी ताकत से लड़ रही है, लेकिन कांग्रेसी भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।
बीजेपी की तिरंगा यात्रा आज
तिरंगा यात्रा पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए निकाली जा रही है। साव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को भारत की ताकत का एहसास कराया है और इस उपलब्धि के लिए पीएम मोदी का आभार जताने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।