फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalites issued a leaflet and called for a bandh on 26th May

ऑपरेशन कगार: नक्सलियों ने पर्चा जारी कर 26 मई को बंद का किया आह्वान, बोले- आदवासियों की हत्याएं करवा रही सरकार

Sat, 18 May 2024 09:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 18 May 2024 09:03 PM IST
सार

नक्सलियों ने एक पर्चा जारी किया है। नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने 26 मई को बंद का आह्वान किया है।
 

विज्ञापन
Naxalites issued a leaflet and called for a bandh on 26th May
नक्सली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नक्सलियों ने शनिवार को एक पर्चा जारी किया है। नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने 26 मई को बंद का आह्वान किया है। पर्चे में कहा गया है कि जनवरी से फासीवादी 'ऑपरेशन कगार' नाम पर हो रहे हत्याकांड एवं नरसंहारों के खिलाफ दक्षिण सब जोनल ब्यूरो में मई 26 मई को बंद को सफल बनाएं। झूठी मुठभेड़ों, निर्दोष लोगों को जेलों में ठूंसने व झूठे सरेंडरों के विरोध में जन आंदोलन व जनयुद्ध को तेज करने का आह्वान किया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दक्षिण बस्तर के सब जोनल कमेटी के प्रवक्ता समता ने जारी पर्चे में कहा है कि फोर्स की कार्रवाई में उनके 62 लोग मारे गए हैं। केंद्र में मोदी सरकार, छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सत्ता में आने के बाद अपने एजेंडे के अनुसार राज्य में अपनी कठपुतली आदिवासी मुख्यमंत्री के हाथों में आदिवासियों की हत्याएं करवा रही है। बीजापुर जिले में पीड़िया में झूठी मुठभेड़ में दस निर्दोषों को मारा गया है। इसके अलावा भी कई अन्य घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा गया है कि मुठभेड़ के नाम पर निर्दोषों को मारा गया है और बाद में उन्हें इनामी बताया गया है। ऐसे में इसके विरोध में बंद का आयोजन किये जाने का फरमान जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed