फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxalites fire on bus after Unloading passengers in chhattisgarh

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने बस से यात्रियों को उतारकर लगा दी आग, मारे गए साथियों की याद में किया ऐसा

Sun, 09 Jun 2019 03:25 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 09 Jun 2019 03:25 AM IST
विज्ञापन
Naxalites fire on bus after Unloading passengers in chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार देर रात नक्सलियों ने यात्रियों को उतारने के बाद एक बस को आग के हवाले कर दिया। यह घटना कुर्तू और फरसेगढ़ गांवों के बीच में घटी। घटना के वक्त जय भवानी ट्रेवलर्स की बस बीजापुर से बेद्रे जा रही थी।  
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि करीब एक दर्जन नक्सलियों ने रास्ते में बस को रोक कर यात्रियों को नीचे उतरने को कहा और इसके बाद आग लगा दी। इस घटना में किसी यात्री या बस के चालक, सह चालक को नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि बस पूरी तरह से खाक हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सुरक्षा बल पहुंचे और नक्सलियों की तलाशी के लिए अभियान शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि नक्सली 5 जून से बस्तर क्षेत्र में जन पितूरी सप्ताह मना रहे हैं। नक्सली सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए अपने साथियों की याद में यह कार्यक्रम आयोजित करते हैं। बस्तर क्षेत्र में सात जिले दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, सुकमा और कांकेर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed