Naxalites attack in CG: सीएम भूपेश बोले- नक्सलियों का होगा खात्मा, जड़ से उखाड़ फेंकेंगे, जानें किसने क्या कहा
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के अरनपुर में बुधवार दोपहर को नक्सली हमले में 10 जवान शहीद के शहीद होने पर छ्त्तीसगढ़ के नेताओं में भारी आक्रोश है। नेताओं ने नक्सलियों की इस कायराना करतूत की कड़ी निंदा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री ने नक्सली घटना की कड़ी निंदा करते हुए हुए ट्वीट कर लिखा कि जो जवान शहीद हुए हैं, उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। यह लड़ाई अंतिम दौर में चल रही है और नक्सलियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। हम योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को खत्म करेंगे।
दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 26, 2023
हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके…
Strongly condemn the attack on the Chhattisgarh police in Dantewada. I pay my tributes to the brave personnel we lost in the attack. Their sacrifice will always be remembered. My condolences to the bereaved families.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 26, 2023
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान में,एक कायराना हमले में हमारे 10 DRG जवान एवं एक चालक की शहादत बेहद दुःखद है।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) April 26, 2023
वीरों को विनम्र श्रद्धांजलि।हम शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
छतीसगढ़ में नक्सलवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई आख़िरी दौर में है,हमारी सरकार इसमें जीत हासिल करेगी।
दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ में हुए कायराना नक्सली हमले में 10 जवानों व वाहन चालक की शहादत का समाचार दुखद है। आतंक और हिंसा के ख़िलाफ़ पूरा देश एकजुट है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 26, 2023
हमले में शहीद हुए बहादुर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि। देश सदैव उनका व उनके परिवार का ऋणी रहेगा। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी…
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए कायरतापूर्ण नक्सली हमले में 10 डीआरजी जवानों और एक वाहन चालक की शहादत का समाचार दुखद है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 26, 2023
इस कठिन वक्त में उनके शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
सभी वीर शहीदों को मेरा नमन और श्रद्धांजलि।
राष्ट्र विरोधी मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे: राज्यपाल
प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने जवानों की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने घटना की कड़ी निंदा की। कहा कि नक्सलियों के राष्ट्र विरोधी मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। केन्द्र शासन और राज्य शासन समन्वय पूर्वक नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए कटिबद्ध है।
लड़ाई अंतिम दौर में चल रही है
दंतेवाड़ा के अरनपुर में पुलिस वाहन पर हमला करके नक्सलियों ने कायरता दिखाई है, इस हमले में शहीद हुए हमारे DRG के 10 वीर जवान और 1 ड्राइवर की शहादत को नमन करते हुए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की…
— Dr Raman Singh (@drramansingh) April 26, 2023
एकस्ट्रा स्पोर्टिंग फोर्स रवाना : गृहमंत्री ताम्रध्वज
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि घटना के बाद एकस्ट्रा स्पोर्टिंग फोर्स रवाना की गई है। बीते चार सालों में 60 प्रतिशत नक्सली हमले कम हुए हैं। बीच-बीच में अपनी उपस्थिति दर्शाना के लिए नक्सली इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सीएम भूपेश बघेल से फोन पर बातचीत को लेकर कहा कि कुछ बातचीत को सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।
नक्सलियों ने कायरता दिखाई: डॉ. रमन सिंह
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि दंतेवाड़ा के अरनपुर में पुलिस वाहन पर हमला करके नक्सलियों ने कायरता दिखाई है, इस हमले में शहीद हुए हमारे DRG के 10 वीर जवान और 1 ड्राइवर की शहादत को नमन करते हुए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
नक्सलियों का समूल नाश ही हमारे शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी: साव
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने 11 जवानों की शहादत को नमन करते हुए इस घटना पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि लगातार बढ़ती नक्सली हिंसा से बस्तर में चहुँओर आतंक का माहौल है। नक्सलियों के इस कायराना कृत्य की जितनी भर्त्सना की जाए, वह कम है। साव ने कहा कि बस्तर की धरती से नक्सलियों का समूल नाश ही हमारे शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
घटना की गहनता से जांच हो: आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने शहीदो को श्रदांजलि देते हुए कहा कि दंतेवाड़ा के अरनपुर से दुखद खबर मिली है। नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर ब्लास्ट कर दिया। जिसमें हमारे 11 जवान शहीद हो गए हैं। घटना बेहद दुखद है। इस हमले में शहीद हुए हमारे DRG के 10 वीर जवान और 1 ड्राइवर की शहादत को नमन करता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हम शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग करता हूं कि इस घटना की गहनता से जांच की जाए और शहीदों की शहादत जाया नहीं चाहिए।