{"_id":"64bbd9d9124b23c0c101ad75","slug":"naxalite-killed-in-police-encounter-in-bijapur-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: पुलिस मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, करीब 30 मिनट तक हुई फायरिगं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: पुलिस मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, करीब 30 मिनट तक हुई फायरिगं
Sat, 22 Jul 2023 07:00 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 22 Jul 2023 07:00 PM IST
सार
डीआरजी, बस्तर फाइटर व सीआरपीएफ टीम और नक्सलियों के बीच करीब आधा घंटे तक फायरिंग हुई। इस दौरान एक नक्सली मारा गया है। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल, मैगजीन और नक्सली सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
नक्सली सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर जिले में शनिवार की सुबह पोटेनार व केशामुंडी के पहाड़ व जंगलों में सुरक्षाबल व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। मारे गए नक्सली के शव के पास से एक पिस्टल, मैगजीन और नक्सली सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे रहे माओवादी विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के जांगला व भैरमगढ़ के सरहदी गांव पोटेनार व केशामुंडी के जंगल में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 10 से 15 नक्सलियों मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना पर शुक्रवार को डीआरजी, बस्तर फाइटर व सीआरपीएफ 222 बटालियन की संयुक्त पार्टी को रवाना किया गया था।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि शनिवार सुबह केशामुंडी के जंगल व पहाड़ में सर्चिंग के दौरान वहां पहले से घात लगाये बैठे नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी हमला किया। करीब आधे घंटे दोनों तरफ से हुई फायरिंग के बाद नक्सली पहाड़ की आड़ लेकर भाग निकले। केशामुंडी के जंगल पर सर्चिंग में जवानों ने एक अज्ञात नक्सली का शव बरामद किया, जिसके पास से 1 पिस्टल और दो राउंड मैगजीन है।
विज्ञापन
एएसपी गवर्ना ने बताया कि घटनास्थल के आसपास सर्चिंग करने पर नक्सलियों के डेरा से कोडेक्स वायर, जिलेटिन स्टीक, फ्यूज वायर, पिट्ठू, नक्सली वर्दी, नक्सली साहित्य व रोजमर्रा के सामान बरामद किए गए हैं। वहीं, पुलिस का दावा है कि घटनास्थल पर खून के धब्बे और घसीटने के निशान से 3 से 4 नक्सली या तो मारे गए हैं या घायल हुए हैं। फिलहाल मारे गए नक्सली के शिनाख्त की कार्रवाई की जा रही है।