फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   naxalite killed in encounter

मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी नक्सली

Mon, 18 Jan 2016 10:52 PM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
naxalite killed in encounter

छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद प्रभावित सुकमा जिले में सोमवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली कमांडर मारा गया है। उसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने बताया कि मारे गए नक्सली कमांडर की पहचान करतम देवा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


सुकमा जिला से पुलिस अधीक्षक डी श्रवण ने बताया कि सोमवार सुबह बुरुमपाद गांव के पास जंगल में पुलिस मुठभेड़ में करतम देवा मारा गया है। वह काले रंग के कपड़े पहने हुए था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर डिस्ट्रिक्ट पुलिस फोर्स और स्पेशल टास्क फोर्स की संयुक्त टीम को गश्त के लिए भेजा गया था। जब सुरक्षा बलों की टीम बुरुमपाद गांव के जंगल से गुजर रही थी, तभी नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें करतम देवा मारा गया। उन्होंने बताया कि नक्सली कमांडर का शव बरामद कर लिया गया है। घटनास्थल से चार भरी हुई बंदूकें, डेटोनेटर के अलावा हिरण के सींग और खाल बरामद किए गए हैं।

तेलंगाना से भी पकड़ा गया चार लाख का इनामी नक्सली

naxalite killed in encounter

इसके अलावा तेलंगाना से भी एक अन्य बड़े नक्सली कमांडर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। 60 से ज्यादा वारदातों में शामिल रहे नक्सली के ऊपर सरकार की ओर से चार लाख का इनाम घोषित था।

पीटीआई की खबर के अनुसार तेलंगाना के खम्माम जिले में नक्सलियों की एरिया कमेटी का मेंबर कनिथी पपराओ उर्फ विजय को पुलिस ने सामवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरपीसी मेंबर नूपा लाक्का को बीती शाम वेंकटपुरम मंडल के भाड़राचलम जिले से गिरफ्तार किया गया था।

सहायक पुलिस अधीक्षक आर भास्कर ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि नक्सली जंगलों में घूम रहे हैं, इस पर उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीम जंगल में पहुंच गई और उन्हें धर दबोचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed