{"_id":"6072fb2b0170b02039399d05","slug":"naxalite-heap-maoist-commander-killed-in-an-encounter-in-chhattisgarh-one-lac-reward-was-declared-for-his-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने एक लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने एक लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया
Sun, 11 Apr 2021 07:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 11 Apr 2021 07:05 PM IST
सार
- मिलिशिया कमांडर था मारा गया नक्सली
- गत दिनों 22 जवानों की हुई थी शहादत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों 22 जवानों की शहादत के बाद रविवार को सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली। राज्य के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। इसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि कटेकल्याण थाना सीमा क्षेत्र के तहत गादाम और जंगमपाल गांवों के बीच एक जंगल में अपराह्न करीब दो बजे उस समय मुठभेड़ हुई, जब जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम नक्सल रोधी अभियान पर थी। घटनास्थल राजधानी रायपुर से लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वेट्टी हंगा के पास मिले हथियार व गोलाबारूद
एसपी पल्लव ने बताया कि गोलीबारी रुकने के बाद घटनास्थल से नक्सली वेट्टी हंगा का शव बरामद हुआ। मुठभेड़ स्थल से आठ एमएम की एक पिस्तौल, एक देशी बंदूक, दो किलोग्राम का आईईडी, बैग, दस्तावेज और दवाएं बरामद हुईं। पल्लव ने कहा कि हंगा प्रतिबंधित माओवादी संगठन का 'मिलिशिया कमांडर' था और उसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था।