{"_id":"5f1e7ff58ebc3e63cc58cd64","slug":"naxalite-attack-in-chhattisgarh-one-chhattisgarh-armed-forcejawan-lost-his-life-in-exchange-of-fire-with-naxals-at-kademta","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: पुलिस शिविर में पहरा दे रहे जवानों पर नक्सलियों का हमला, एक जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: पुलिस शिविर में पहरा दे रहे जवानों पर नक्सलियों का हमला, एक जवान शहीद
Mon, 27 Jul 2020 12:55 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस शिविर में पहरा दे रहे जवानों पर सोमवार को गोलीबारी कर दी, जिसमें छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का एक जवान शहीद हो गया।
विज्ञापन
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने सोमवार को बताया कि नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कड़ेमेटा गांव के शिविर के करीब पहरा दे रहे जवानों पर नक्सलियों ने गोलीबारी कर दी। इस हमले में जवान जितेंद्र बाकड़े शहीद हो गए।
विज्ञापन
सुंदरराज ने बताया कि सोमवार सुबह जब जवान शिविर के करीब पहरा दे रहे थे, तब नक्सलियों ने अचानक गोलीबारी कर दी। इस घटना में जवान बाकड़े शहीद हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद अन्य जवान घटनास्थल पहुंचे, तब तक नक्सली वहां से भाग गए थे। उन्होंने बताया कि अभी तक जानकारी मिली है कि नक्सलियों के छोटे कार्य समूह ने इस घटना को अंजाम दिया है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।