{"_id":"61ed7b26f3dfec72c73c92ef","slug":"naxal-who-killed-7-personnels-arrested-by-police-in-narayanpur-chhatisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : 7 सुरक्षाकर्मियों की हत्या करने वाला कुख्यात नक्सली गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : 7 सुरक्षाकर्मियों की हत्या करने वाला कुख्यात नक्सली गिरफ्तार
Sun, 23 Jan 2022 09:28 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 23 Jan 2022 09:28 PM IST
सार
सूचना मिली थी कि वह तोयमाता गांव में मौजूद है और यहां पाली-बरसूर सड़क पर हो रहे काम में नुकसान पहुंचाने वाला है। पुलिस की एक टीम ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की पुलिस ने एक 20 वर्षीय कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया है। नक्सली पंडरू पदमी आईटीबीपी के 2 अधिकारियों सहित 7 सुरक्षाकर्मियों की हत्या करने में शामिल रहा है। पदमी को जिले की अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। नारायणपुर एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल ने बताया कि पदमी नक्सलियों के अमदई घाटी क्षेत्र समिति के सचिव सुरेश सलाम का सहयोगी रहा है।
सूचना मिली थी कि वह तोयमाता गांव में मौजूद है और यहां पाली-बरसूर सड़क पर हो रहे काम में नुकसान पहुंचाने वाला है। पुलिस की एक टीम ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया। पिछले साल 20 अगस्त को नारायणपुर के कडेमाता गांव में हुए नक्सली हमले में पदमी प्रमुख रूप से शामिल था। हमले में आईटीबीपी के सुधाकर शिंदे और असिस्टेंट एसआई गुरुमुख सिंह शहीद हो गए थे। उस वक्त नक्सलियों ने एके-47 राइफल, एक मैंगजीन, एक बुलेटप्रूफ जैकेट लूट लिया था।