फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Naxal Encounter Encounter between security forces and Naxalites in Sukma

Naxal Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो माओवादी ढेर, नक्सली सामाग्री भी बरामद

Tue, 24 Sep 2024 05:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 24 Sep 2024 05:51 PM IST
सार

सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो माओवादियों को जवानों ने ढेर कर दिया, साथ ही नक्सली डम्प सामाग्री भी बरामद की गई है।

विज्ञापन
Naxal Encounter Encounter between security forces and Naxalites in Sukma
नक्सलियों का सामान बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो माओवादियों को जवानों ने ढेर कर दिया, साथ ही नक्सली डम्प सामाग्री भी बरामद की गई है। 23 सितंबर को थाना चिंतलनार एवं कैम्प मुकरम से जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाइटर और 206 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी ग्राम करकनगुड़ा और आस-पास क्षेत्र की ओर नक्सल विरोधी अभियान के लिये सर्चिंग पर निकली थी। अभियान के दौरान नक्सलियों के जगरगुंडा कमेटी और पीएलजीएल बटालियन सदस्यों से चिंतावागू नदी किनारे जंगल-पहाड़ी में रात से सुबह तक रूक-रूक कर मुठभेड़ हुई। इसमें दो नक्सली मारे गये। चिंतावागू नदी में पानी की अधिकता होने एवं नक्सलियों की ओर से लगातार फायरिंग होने के कारण नक्सली अपने साथियों के शव को ले जाने में सफल रहे।

विज्ञापन

 


मुठभेड़ के बाद घटना स्थल की सर्चिंग करने पर भारी मात्रा में नक्सलियों के डम्प की गई सामाग्रियों को बरामद किया गया है। राहत की बात ये है कि सुरक्षा बलों की सर्चिंग पार्टी सुरक्षित कैम्प लौट आई है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक सुबह सात बजे से नक्सलियों और जवानों के बीच रुक-रुककर फायरिंग चल रही थी। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक करकनगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों की बटालियन सप्लाई टीम और जगरगुंडा एरिया कमेटी के 30 से 40 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और 206 वाहिनी कोबरा बटालियन के जवानों को करकनगुड़ा के जंगल भेजा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जवानों के पहुंचते ही करकनगुड़ा जंगल में नक्सलियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की। नक्सलियों और जवानों दोनों तरफ से यूबीजीएल और बीजीएल दागे गए। 


गुरुवार को तीन नक्सलियों ने किया था सरेंडर
दूसरी ओर गुरुवार को सुकमा में ही एक साथ तीन नक्सलियों ने सरेंडर किया था। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में से दो पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। नक्सलियों के खिलाफ चलाए रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत तीनों नक्सलियों ने सरेंडर किया है। 



23 सितंबर को मारे गये थे तीन नक्सली
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पिछले दिनों 23 सितंबर को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो पुरुष और एक महिला सहित तीन नक्सली मारे गए थे। वहीं सुरक्षा बल के जवानों ने  एके 47 और गोला-बारूद बरामद किया था।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed