फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Navodaya and Central schools will open in all districts of Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में खुलेंगे नवोदय और सेंट्रल स्कूल: मंत्री बृजमोहन ने केंद्रीय मंत्री प्रधान से की मांग

Thu, 01 Feb 2024 10:32 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 01 Feb 2024 10:32 PM IST
सार

Navodaya and Central schools in CG: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में नवोदय विद्यालय और सेंट्रल स्कूल खोले जाएंगे। इस संबंध में प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की।

विज्ञापन
Navodaya and Central schools will open in all districts of Chhattisgarh
मंत्री बृजमोहन ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Navodaya and Central schools in CG: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में नवोदय विद्यालय और सेंट्रल स्कूल खोले जाएंगे। इस संबंध में प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। इस दौरान उनसे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में नवोदय विद्यालय और सेंट्रल स्कूल खोलने के लिए अनुरोध किया। उन्होंने केंद्र की ओर से संचालित योजनाओं के केंद्र सरकार की हिस्सेदारी बढ़ाए जाने का भी आग्रह किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


स्कूल शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री को बताया कि केंद्र की योजनाएं समग्र शिक्षा, पीएम श्री योजना, मध्यान भोजन आदि में केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी क्रमशः 40 प्रतिशत और 60 प्रतिशत है। कई वर्षों से बजट के विभिन्न उप मदों के लिए निर्धारित दर में वृद्धि नहीं किए जाने से राज्य सरकार को दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में से 16 जिलों में नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय हैं। उन्होंने शेष जिलों में नवोदय और केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत करने, स्कूली बच्चों को निःशुल्क प्रदान किये जाने वाले गणवेश की लागत राशि बढ़ाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत लइका संवार योजना हेतु 2606 लाख रुपये स्वीकृत करने और आरटीई के तहत पूर्व प्राथमिक में प्रवेशित बच्चों के शिक्षण शुल्क की प्रतिपूर्ति के साथ ही योजना की 110.86 करोड़ की राशि स्वीकृत करने के साथ ही पीएम श्री योजना के अंतर्गत विगत दो वर्षों में विकसित हुये शालाओं को बेंचमार्क शालाओं के रूप में चयन का अवसर प्रदान करने व उच्चतर माध्यमिक शाला को बेंचमार्क के रूप में शामिल करने का आग्रह किया। 


अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री से प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम उषा) का पोर्टल राज्य के लिए दोबारा खुलवाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस योजना के सभी घटकों में प्रस्ताव प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित थी, लेकिन प्रदेश के महाविद्यालय का स्टाफ विधानसभा चुनाव में संलग्न होने के कारण निर्धारित समय में प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं कर सके। उन्होंने विशेष परिस्थिति को ध्यान में रखते हुये फिर से पोर्टल खुलवाने का अनुरोध किया। 

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा के विकास एवं व्यापक प्रचार-प्रसार और नई शिक्षा नीति के प्रावधानों को लागू करने के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं में अधिक से अधिक स्वीकृति की आवश्यकता है। उन्होंने पीएम उषा योजना के अंतर्गत प्रस्तावों की स्वीकृति और आवंटन शीघ्र जारी करने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न प्रस्तावों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed