{"_id":"65bb4d3b58d612ed210fac3e","slug":"national-school-baseball-sports-competition-chhattisgarh-became-champion-by-defeating-delhi-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय शालेय बेसबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता: दिल्ली को हराकर छत्तीसगढ़ बना चैंपियन, सभी वर्गों में बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय शालेय बेसबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता: दिल्ली को हराकर छत्तीसगढ़ बना चैंपियन, सभी वर्गों में बना विजेता
Thu, 01 Feb 2024 01:20 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 01 Feb 2024 01:20 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का कब्जा रहा। प्रदेश के युवा खिलाड़ियों ने सभी वर्गों में जीत हासिल की और छत्तीसगढ़ को चैंपियन बनाया है।
विज्ञापन
ग्राउंड में खेलते हुए बच्चे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का कब्जा रहा। प्रदेश के युवा खिलाड़ियों ने सभी वर्गों में जीत हासिल की और छत्तीसगढ़ को चैंपियन बनाया है। खिलाड़ियों ने सभी वर्गों में दिल्ली को हराकर यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 14 और 19 वर्षीय वर्ग के बालक-बालिका बेसबॉल मैच हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ ने सभी वर्गों में जीत हासिल की है। प्रतियोगिता में बालक और बालिका 14 और 19 वर्षीय वर्ग में दिल्ली की टीम उपविजेता रही। इसी प्रकार बालक 19 वर्षीय प्रतियोगिता में महाराष्ट्र तीसरे, मध्यप्रदेश चतुर्थ नंबर रहे। वहीं बालिका 19 वर्षीय प्रतियोगिता में महाराष्ट्र तीसरा, चंडीगढ़ चतुर्थ नंबर पर रहा। बालक 14 वर्षीय प्रतियोगिता में सीबीएसई तीसरा स्थान, महाराष्ट्र चतुर्थ और बालिका 14 वर्षीय में चंडीगढ़ तीसरा और महाराष्ट्र चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन