फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   National Road Safety Month: CM Vishnudev Sai rode a bike wearing a helmet in Raipur

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: रायपुर में सीएम साय ने हेलमेट लगाकर चलाई बाइक, लोगों को दिए ये निर्देश

Fri, 17 Jan 2025 12:44 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 17 Jan 2025 12:44 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाये जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के सड़कों पर हेलमेट लगाकर बाइक चलाते हुए दिखे। उन्होंने प्रदेशवासियों को हेलमेट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

विज्ञापन
National Road Safety Month: CM Vishnudev Sai rode a bike wearing a helmet in Raipur
सीएम साय ने हेलमेट लगाकर चलाई बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाये जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के सड़कों पर हेलमेट लगाकर बाइक चलाते हुए दिखे। उन्होंने प्रदेशवासियों को हेलमेट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
विज्ञापन


सीएम साय ने शहर के गोल चौक पहुंचकर बाइक रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों के साथ साथ चार पहिया वाहन चालकों से भी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस दौरान साय ने हरी झण्डी दिखाकर भव्य बाईक रैली को रवाना भी किया। रैली के दौरान स्वंयसेवी संस्थाओं ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने से होने वाले फायदों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वाहन चलाते समय हम सभी को यातायात नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। दो पहिया वाहन चलाते समय सिर पर हेलमेट अवश्य ही पहनना चाहिए और कार चलाते समय सीट बेल्ट भी लगाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं में हर वर्ष हो रही मौतों पर चिंता जताते हुए इसे देश व राज्य की क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटनाएं यातायात के नियमों का पालन नहीं करने से होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने कहा सीमित रफ्तार में वाहन चलाने से वाहन पर बेहतर नियंत्रण होने से दुर्घटना होने की संभावना बहुत कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि कभी भी नशे का सेवन कर वाहन नहीं चलाना चाहिए। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश दिया ताकि अपने जीवन के साथ-साथ दूसरे लोगों का जीवन भी सुरक्षित रहें और पारिवारिक एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का पूरी तरह से निर्वहन किया जा सके।


36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 31 जनवरी 2025 तक मनाया जा रहा है। इसके तहत रायपुर यातायात पुलिस द्वारा लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए जरूरी नियमों के बारे में जानकारी दी जा रही है। रोचक तरीके से सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा की थीम पर बैनर-पोस्टर लगाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed