{"_id":"636fa9f2377776044c6d2cb3","slug":"national-lok-adalat-in-44-benches-including-rajnandgaon-district-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnandgaon: जिला कोर्ट सहित 44 खंडपीठ में लगी लोक अदालत, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनी गईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajnandgaon: जिला कोर्ट सहित 44 खंडपीठ में लगी लोक अदालत, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनी गईं समस्याएं
Sat, 12 Nov 2022 07:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 12 Nov 2022 07:43 PM IST
सार
न्यायालयों में बड़ी संख्या में लंबित प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से और प्रभावित पक्षकारों को त्वरित और सुलभ न्याय प्रदान करने के लिए नेशनल लोक अदालत का आयोजन हो रहा है। इसके अलावा मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, बैंक रिकवरी, सिविल प्रकरण, विद्युत संबंधी मामले, पारिवारिक विवाद के मामलों सहित अन्य मामलों का निराकरण किया जाता है।
विज्ञापन
राजनांदगांव जिला कोर्ट में लगी लोक अदालत में पहुंचे लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शनिवार को साल की आखिरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला कोर्ट सहित 44 खंडपीठ में हुई इन अदालतों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उनका निराकरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पक्षकार सुनवाई में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
दरअसल, पूरे देश में आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसी में राजनांदगांव जिला न्यायालय सहित नेशनल लोक अदालत के लिए 44 खंडपीठों का गठन किया गया। इसमें तहसील न्यायालय खैरागढ़, डोंगरगढ़, अंबागढ़ चौकी सहित कुल 44 खंडपीठ शामिल हैं। इसके साथी ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी लोग जुड़े।