फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Narayan Chandel attack on CM Baghel during Parivartan Yatra

कुनकुरी पहुंची परिवर्तन यात्रा: नारायण चंदेल ने पूछा - सीएम बताएं की छत्तीसगढ़ का कितना पैसा 10 जनपथ पहुंचाया ?

Sat, 16 Sep 2023 02:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 16 Sep 2023 02:24 PM IST
सार

नारायण चंदेल ने भूपेश सरकार के राज में सभी तरह के अपराध बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि महादेव एप का कनेक्शन देख लीजिए। धान की कीमत भाजपा सरकार में आएगी तो कितना करेंगे? इस सवाल पर चंदेल और रामविचार नेताम ने कहा कि घोषणापत्र का इंतजार करें।

विज्ञापन
Narayan Chandel attack on CM Baghel during Parivartan Yatra
नारायण चंदेल का सीएम बघेल पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जशपुर में परिवर्तन यात्रा प्रभारी नारायण चंदेल ने कुनकुरी में प्रेसवार्ता की। चंदेल ने भूपेश बघेल की सरकार पर जमकर हमला किया। कुनकुरी सीट पर टिकट फाइनल करने के सवाल पर कहा कि टिकट कमल चिन्ह को मिलेगा। इस सवाल के वक्त टिकट के दो मजबूत दावेदार विष्णुदेव साय और गोमती साय  भी बगल में बैठे थे।

विज्ञापन


शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जशपुर से परिवर्तन यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया जो आज शनिवार को कुनकुरी विधानसभा में है।नेशनल हाइवे 43 वर्षों से अधूरा पड़ा है जिस पर सवाल के जवाब में  रामविचार नेताम ने कहा कि यह राज्य का पीडब्ल्यूडी विभाग देखता है  उसके अधिकारी ही ठेकेदार से काम कराते हैं। यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। नेताम ने रामानुजगंज जिले में कन्हर नदी पर बने बांध से होने वाले विस्थापितों के फर्जी नाम पर 16 करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप लगाया कहा कि एक ईई की इतनी हिम्मत नहीं हो सकती कि वह इतना बड़ा घोटाला कर दे। इसमें सरकार का संरक्षण है।

विज्ञापन


नारायण चंदेल ने भूपेश सरकार के राज में सभी तरह के अपराध बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि महादेव एप का कनेक्शन देख लीजिए। धान की कीमत भाजपा सरकार में आएगी तो कितना करेंगे? इस सवाल पर चंदेल और रामविचार नेताम ने कहा कि घोषणापत्र का इंतजार करें। परिवर्तन यात्रा के दूसरे दिन कुनकुरी विधानसभा में आमसभा हुई। जिसमें यात्रा प्रभारी नारायण चंदेल,पूर्व गृहमंत्री रामविचार नेताम,पूर्व केंद्रीय मंत्री जुएल उराँव,राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद गोमती साय, जांजगीर सांसद गुहाराम अजगले,जिला महामंत्री भरत सिंह,उपेंद्र यादव मंच पर हैं। वहीं खेल मैदान में बड़ी संख्या में भाजपा,भाजयुमो,बजरंग दल के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता व ग्रामीण महिला-पुरुष शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed