{"_id":"68dfa85762aa6eb9f5094b73","slug":"mysterious-death-in-dantewada-woman-s-body-found-on-roadside-police-investigating-murder-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंतेवाड़ा में रहस्यमयी मौत: सड़क किनारे मिला विवाहित महिला का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंतेवाड़ा में रहस्यमयी मौत: सड़क किनारे मिला विवाहित महिला का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 03 Oct 2025 04:12 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Fri, 03 Oct 2025 04:12 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार, रीना रायामी एक अक्टूबर की सुबह अपने घर से भांसी मंदिर में पूजा करने गई थी। पूजा-अर्चना के बाद वह वापस लौट रही थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची। अगली सुबह दो अक्टूबर को भांसी के पास सड़क किनारे रीना का शव मिला।
विज्ञापन
महिला का शव सड़क किनारे मिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र के ग्राम पुड़ेली में मंगलवार की सुबह सनसनी फैल गई, जब 26 वर्षीय विवाहित महिला रीना रायामी का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। शव पर चोट के निशान थे, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका गहराने लगी है।
जानकारी के अनुसार, रीना रायामी एक अक्टूबर की सुबह अपने घर से भांसी मंदिर में पूजा करने गई थी। पूजा-अर्चना के बाद वह वापस लौट रही थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची। परिजनों ने फोन मिलाया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। चिंतित परिवारजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। अगली सुबह दो अक्टूबर को भांसी के पास सड़क किनारे रीना का शव मिला। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं महिला का मोबाइल जब्त कर लिया गया है।
भांसी थाना प्रभारी विजय राठौर ने बताया कि महिला के रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के असली कारण का खुलासा हो सके।