{"_id":"5d2591d28ebc3e6d243bb464","slug":"murder-of-a-rice-trader-in-front-of-his-wife-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: पहले आंख में डाला मिर्ची पाउडर, फिर कुल्हाड़ी से पत्नी के सामने कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: पहले आंख में डाला मिर्ची पाउडर, फिर कुल्हाड़ी से पत्नी के सामने कर दी हत्या
Wed, 10 Jul 2019 03:36 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुूर
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 10 Jul 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छ्त्तीसगढ़ के बिलासपुर के मुंगेली थाना क्षेत्र में आज सुबह एक अनाज व्यापारी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह आपसी रंजीश बताई जा रही है। मृतक एक अनाज व्यापारी था। मृतक का भतीजा भैरूलाल जैन चैंबर ऑफ कॉमर्स का पूर्व अध्यक्ष रह चुका है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक रोज की तरह सुबह अनाज व्यापारी धींगड़मल जैन (70) घर की सफाई के लिए बाहर निकला। तभी दरवाजे के पास घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और इसके बाद कुल्हाड़ी से उनके गले और सीने पर हमला किया।
चीखनें की आवाजें सुनकर उनकी पत्नी बाहर आई लेकिन तब तक व्यापारी खून से लथपथ पड़ा हुआ था। बदमाशों ने दरवाजे को खींच कर बंद कर दिया लेकिन शव के कारण दरवाजा फंस गया।
विज्ञापन
पति की हत्या का खौफनाक मंजर को देख पत्नी सहम गई है। बुधवार की सुबह हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई और जांच में जुटी हुई है साथ ही परिजनों से पूछताछ कर रही है।
एसपी चैनदास टंडन ने बताया कि पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जो कि आरोपियों का हो सकता है। पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। यह भी चर्चा की जा रही है कि वारदात में तीन बादमाश शामिल थे।