{"_id":"6a3e48978b4d16c5380a0746","slug":"muharram-procession-today-traffic-diverted-in-raipur-from-2-pm-to-10-pm-avoid-these-routes-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: मुहर्रम जुलूस आज, रायपुर में दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट; इन मार्गों पर जाने से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: मुहर्रम जुलूस आज, रायपुर में दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट; इन मार्गों पर जाने से बचें
Fri, 26 Jun 2026 03:11 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 26 Jun 2026 03:11 PM IST
सार
मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रायपुर में ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे। इसे देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रायपुर में ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे। इसे देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। पुलिस प्रशासन ने दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट करने का फैसला लिया है और नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
शहर के राजातालाब, मोमीनपारा, अमीनपारा, छोटापारा, बैजनाथपारा, नेहरू नगर, संजय नगर और टिकरापारा सहित कई इलाकों से ताजिया जुलूस निकलेगा। सभी जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए चौबे कॉलोनी स्थित कर्बला तालाब पहुंचेंगे, जहां उनका समापन होगा।
पुलिस के अनुसार मुख्य जुलूस नुरानी चौक से शुरू होकर पंडरी बस स्टैंड, मरही माता चौक, मौदहापारा, गुरुनानक चौक, राठौर चौक, रामसागर पारा, बढ़ई पारा, मोमीनपारा, आजाद चौक और आमापारा होते हुए कर्बला तालाब पहुंचेगा। इस दौरान इन इलाकों में यातायात प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
जीई रोड से दुर्ग-भिलाई की ओर जाने वाले वाहन चालकों को शास्त्री चौक से महिला थाना चौक, कालीबाड़ी चौक, पचपेड़ी नाका और रिंग रोड-1 का उपयोग करने की सलाह दी गई है। वहीं, टाटीबंध की ओर से शहर आने वाले वाहनों को भी रिंग रोड और डंगनिया मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
सिटी बसों के रूट में भी अस्थायी बदलाव किया गया है। बसें शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक की बजाय कालीबाड़ी चौक, पचपेड़ी नाका और रिंग रोड-1 के रास्ते संचालित होंगी।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुलूस के दौरान आजाद चौक से आश्रम तिराहा और चौबे कॉलोनी तक जीई रोड से जुड़े संपर्क मार्गों पर भी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक शास्त्री चौक से चौबे कॉलोनी के बीच जीई रोड का उपयोग करने से बचें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।