फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   more than 4.37 lakh voters are registered in final voter list in Gariaband

SIR: गरियाबंद में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, जिले में कुल 4.37 लाख से ज्यादा मतदाता पंजीकृत

Sat, 21 Feb 2026 05:39 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद Published by: राहुल तिवारी Updated Sat, 21 Feb 2026 05:39 PM IST
सार

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गरियाबंद जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई। कलेक्टर बीएस उइके ने 21 फरवरी को सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी।

विज्ञापन
more than 4.37 lakh voters are registered in final voter list in Gariaband
गरियाबंद में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गरियाबंद जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बीएस उइके ने 21 फरवरी 2026 को विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषा ठाकुर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह पुनरीक्षण एक जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन


प्रारंभिक मतदाता सूची की स्थिति
निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 को प्रारंभिक प्रकाशन किया गया था। उस समय जिले में कुल 4 लाख 33 हजार 247 मतदाता दर्ज थे। इनमें 2 लाख 14 हजार 480 पुरुष और 2 लाख 18 हजार 759 महिला मतदाता शामिल थे। विधानसभा क्षेत्र 54 राजिम में 2 लाख 15 हजार 648 मतदाता थे, जिनमें 1 लाख 6 हजार 876 पुरुष और 1 लाख 08 हजार 766 महिला मतदाता थे। विधानसभा क्षेत्र 55 बिंद्रानवागढ़ में 2 लाख 17 हजार 599 मतदाता दर्ज थे, जिनमें 1 लाख 7 हजार 604 पुरुष और 1 लाख 9 हजार 993 महिला मतदाता सम्मिलित थे।
विज्ञापन


दावा-आपत्ति प्रक्रिया और निराकरण
प्रारंभिक प्रकाशन के बाद दावा एवं आपत्ति की अवधि निर्धारित की गई थी। इस दौरान नाम जोड़ने, विलोपन और संशोधन के लिए आवेदन प्राप्त हुए। नाम जोड़ने के लिए कुल 610 आवेदन मिले, जिनमें 653 व्यक्तियों के नाम जोड़े जाने की प्रक्रिया दर्ज है। विलोपन के लिए 91 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 47 स्वीकृत और 44 निरस्त किए गए। संशोधन हेतु कुल 4 हजार 182 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 4 हजार 129 स्वीकृत और 53 निरस्त किए गए। अन्य आवेदनों का भी नियमानुसार परीक्षण कर निराकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या और वृद्धि
सभी आवेदनों के परीक्षण और निराकरण के बाद आज 21 फरवरी 2026 को अंतिम सूची प्रकाशित की गई। अंतिम सूची के अनुसार, जिले में कुल 4 लाख 37 हजार 624 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 2 लाख 16 हजार 304 पुरुष, 2 लाख 21 हजार 312 महिला और 8 अन्य मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र 54 राजिम में कुल 2 लाख 17 हजार 892 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जबकि विधानसभा क्षेत्र 55 बिंद्रानवागढ़ में कुल 2 लाख 19 हजार 731 मतदाता पंजीकृत हैं। प्रारंभिक प्रकाशन की तुलना में जिले में कुल 4 हजार 377 मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed