फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   'Modi surname': Clash between BJP and Congress workers in Raipur

Modi surname: रायपुर में भिड़े बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता, एक दूसरे के कार्यालय में फेंकी स्याही, सिर फोड़ा

Fri, 24 Mar 2023 04:57 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 24 Mar 2023 04:57 PM IST
सार

'मोदी सरनेम' में टिप्पणी के बाद राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई है। उसके बाद से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राजनीति गरमाई हुई है। आज शुक्रवार को राहुल गांधी की संसद सदस्यता को भी रद्द कर दिया गया। अब राहुल गांधी सांसद नहीं रह गए हैं।

विज्ञापन
'Modi surname': Clash between BJP and Congress workers in Raipur
रायपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

'मोदी सरनेम' में टिप्पणी के बाद राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई है। उसके बाद से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राजनीति गरमाई हुई है। आज शुक्रवार को राहुल गांधी की संसद सदस्यता को भी रद्द कर दिया गया। राहुल गांधी परहुई इस कार्यवाही के बाद कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ता काफी आक्रोशित हैं। आज जहां एक ओर छत्तीसगढ़ में  कांग्रेस के नेताओं ने महात्मा गांधी की मूर्ति के पास केंद्र सरकार पर जुबानी हमला बोला, तो वहीं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष के फोटो पर कालिख पोती है। 

विज्ञापन




विज्ञापन


आज सुबह पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ महात्मा गांधी की मूर्ति के पास कांग्रेसी इकट्ठा होकर विरोध जताया, तो वहीं दूसरी ओर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के फोटो पर कालिख पोती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बड़ी संख्या पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के सामने कट्ठा होकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पोस्टर पर कालिख फेंकने से भाजपाइयों और कांग्रेसियों के बीच जमकर झड़प हुई। बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल हुआ।



बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस कार्यालय में फेंकी कालिख
इसके जवाब में बीजेपी कार्यकर्ता भी कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस दफ्तर में कालिख फेंकी। इससे हंगामा और बढ़ गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपाइयों पर पथराव किया,उन पर अंडे भी फेंके। जवाबी कार्रवाई में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी पत्थर फेंका। 




एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे
बीजेपी कार्यालय में हंगामे के बाद कांग्रेस भवन के बाहर भी पुलिस बल तैनात किय गया था। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राजीव भवन पहुंचे। क्योंकि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस भवन जाकर हंगामा करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस भवन के बाहर पहुंच गए।




पुलिस ने काफी रोकने का प्रयास किया पर वे नहीं माने और कांग्रेस कार्यालय में कालिख फेंक दी। हालात बिगड़ने पर एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अतिरिक्त बल की तैनाती की और माहौल को शांत कराया। तब जाकर कांग्रेसी माने। 




पथराव में बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंदा गुप्ता घायल
पथराव में बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दूसरी ओर पुलिस दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं को समझाने और संभालने में लगी रही। इससे  विधानसभा जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया। टर्निंग पॉइंट चौक पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम किया। इस वजह से आम लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।




जानें क्या था माजरा
राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद गुस्साए कांग्रेसी कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय के भीतर घुसने का प्रयास कर रहे थे। यह देखकर बीजेपी कार्यकर्ता भी भड़क गए। वे भी झंडा लेकर सड़क पर आ गए और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।



बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में करीब आधे घंटे तक  धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान पुलिस मौजूद नहीं थी। बाद में पुलिस पहुंची। हंगामा बढ़ता देख एक बस भरकर फोर्स के जवान बुलाए गए।


कांग्रेसी बीजपी कार्यालय में घुसकर हमला करना चाह रहे थे: अनुराग अग्रवाल
बीजेपी के मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस के गुंडे भाजपा कार्यालय में घुसकर हमला करना चाह रहे थे। हमने बड़ी मुश्किल से उन्हें रोका। प्रदेश में कानून व्यवस्था का हाल बुरा है। इसका जवाब भारतीय जनता पार्टी देगी।




लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश
भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में कालिख फेंकने वाले युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि आज लोकतंत्र की आवाज दबाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है।



राहुल गांधी संसद में जनता की आवाज को बुलंद करने का काम कर रहे रहे हैं, जिसे दबाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने साजिश के तहत उनकी सदस्यता को रद्द करने का काम किया है। भाजपा के इस दोहरे चरित्र की राजनीति पर कांग्रेस के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे और अंतिम में सच की जीत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed