फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Modi government is walking on two legs, Congress President Mallikarjun Kharge taunts on bjp

'दो टांगों पर चल रही मोदी सरकार, एक नीतीश तो दूसरा टीडीपी: खड़गे ने अमित शाह के छत्तीसगढ़ आने पर कसा ये तंज

Mon, 07 Jul 2025 05:01 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 07 Jul 2025 05:01 PM IST
सार

Mallikarjun Kharge Raipur Visit: रायपुर में मेरी अध्यक्षता में कांग्रेस का महाधिवेशन हुआ था, जब भूपेश बघेल सीएम थे।

विज्ञापन
Modi government is walking on two legs, Congress President Mallikarjun Kharge taunts on bjp
कार्यक्रम को संबोधित करते कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Mallikarjun Kharge Raipur Visit: रायपुर में मेरी अध्यक्षता में कांग्रेस का महाधिवेशन हुआ था, जब भूपेश बघेल सीएम थे। रायपुर से सामाजिक न्याय का जो नारा बुलंद हुआ उसने 2024 में मोदी सरकार के अहंकार को तोड़ दिया। आज बीजेपी ऐसी हालात में है कि खुद की सरकार भी नहीं बना सकी। मोदी जी सिर्फ दो टांग लेकर चल रहे हैं, वो भी दूसरे का। एक टांग नीतीश बाबू और एक टांग टीडीपी का है। एक ने भी लात मार दी तो मोदीजी हार जाएंगे। ये बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रायपुर के साइंस कॉलेज में आयोजित किसान-जवान-संविधान सभा में कहीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम साय पर कसा तंज
उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत जय जोहार...., छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया....के नारे से किया। बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन को तबाह करने का काम किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि शाह बार-बार छत्तीसगढ़ क्यों आ रहे हैं? क्या उनका घर है या ससुराल है ? कांग्रेस अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि बहुत सारे उद्योगपति केवल राज्य में कोयला और अन्य खनिज भंडारों को "लूटने" के लिए आ रहे हैं और उन्हें यहां के लोगों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने दावा किया कि मोदी जी और शाह जी उद्योगपतियों का समर्थन करते रहे हैं। शाह खनिजों की जांच करने के लिए यहां आते रहे हैं। सीएम विष्णुदेव साय पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पीएम के निर्देशों का पालन करते हैं। अगर वे कहते हैं उठो, तो वे उठ जाते हैं। अगर वे कहते हैं बैठो, तो वे बैठ जाते हैं। इतना अपमान सह रहे हैं, लेकिन पद नहीं छोड़ रहे। यह छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है। यह बहुत बड़ा अपमान है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के लोग हर जगह मिलकर गरीबों को लूटने का काम कर रहे हैं। बीजेपी अपने वादों को भूल गई। छत्तीसगढ़ के किसानों और जवानों को साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने जो-जो वादे किये थे, वो पूरा नहीं किये। किसानों और जवानों के साथ धोखा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग'
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ईडी, सीबीआई समेत केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर हमारे नेताओं को डराने का काम करती है। वह देश में हर किसी को डराने की कोशिश कर रही है और अपने विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन हम कभी नहीं डरेंगे। छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित हमारे पार्टी नेताओं को परेशान किया जा रहा है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने दावा किया कि मोदी सरकार में गरीबों को लूटा जा रहा है। 

युवा और किसानों को साधा, 
उन्होंने युवाओं और किसानों को साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हमारे छत्तीसगढ़ के जवानों और किसानों को धोखा दिया, क्योंकि वो झूठ बोलती है। ये लोग कैसे जीत जाते हैं समझ नहीं आता। ये इतना झूठ बोलते हैं इसीलिए मैं कहता हूं कि ये झूठों के सरदार हैं। ये लोग डबल इंजन की बात करते हैं, ये कैसा डबल इंजन हैं। एक छोटा और एक बड़ा है तो गाड़ी कैसे चलेगी, जो गुलामगिरी करते हैं वही लोग ये सब करते हैं। भाजपा के लोग ऐसा क्या कर रहे हैं कि 2025-26 में इन्होंने 47 हजार करोड़ कर्ज लिया। हमारे जमाने में एक रुपए भी कर्ज बढ़ता था तो लोग रास्ते पर आते थे। कहां है वो लोग, अब क्यों नहीं आते? 11 साल में जो काम इन्हें ठीक से करना था वो नहीं किया। अब फिर प्रदेश का कर्ज बढ़ा रहे हैं। 

‘मीटिंग में नहीं आते पीएम मोदी, ये शर्म की बात’
खड़गे ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव को लेकर कहा कि दो बार मीटिंग हुई, दूसरी बार भी प्रधानमंत्री मोदी मीटिंग में नहीं आए। ये शर्मनाक है। ये विपक्ष ही नहीं देश के लोगों की बेइज्जती है। बार-बार बुलाने के बाद भी पीएम मोदी नहीं आते हैं। ये शर्म की बात है। अंत में खड़गे ने छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया के नारे के साथ अपने उद्बोधन को खत्म किया। बारिश के बीच सभा में पहुंचे लोगों का आभार जताया। 


आदिवासियों को साधा
खड़गे ने आदिवासियों को साधते हुए अपने 'जल, जंगल और जमीन' की रक्षा की लड़ाई में एकजुट रहने के लिये कहा। उन्होंने कहा कि हमें अपने जल, जंगल, जमीन की रक्षा करनी है तो सभी को बीजेपी खिलाफ लड़ाई में एकजुट होना होगा। आज अडानी और अंबानी जैसे लोग छत्तीसगढ़ आकर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। वे खदानों के लिए जंगलों में लाखों पेड़ काट रहे हैं। मोदी हमारे आदिवासी भाइयों और छत्तीसगढ़ के लोगों का जीवन बर्बाद कर रहे हैं।

पीएम मोदी पर साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास विदेशों में दौरा करने का समय है, लेकिन मणिपुर जाने का समय नहीं है, जहां मई 2023 से जातीय संघर्ष चल रहा है। बीजेपी नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल को फंसाने की भी कोशिश की। वे हमेशा कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश करते हैं। भाजपा चुनाव से पहले बहुत सारे वादे करती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें भूल जाती है। हर किसी को डराना उनकी आदत है। आप तभी बचेंगे जब आप डरेंगे नहीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed