{"_id":"6465f11f2ed6980ccd0f7388","slug":"mla-devendra-yadav-will-be-general-secretary-of-chhattisgarh-olympic-association-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: विधायक देवेंद्र यादव होंगे छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव, गुरुचरण सिंह होरा का इस्तीफा मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: विधायक देवेंद्र यादव होंगे छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव, गुरुचरण सिंह होरा का इस्तीफा मंजूर
Thu, 18 May 2023 03:04 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 18 May 2023 03:04 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के नए महासचिव को लेकर जारी जद्दोजहद अब थम चुका है। भिलाई नगर के विधायक देवेन्द्र यादव छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के नए महासचिव होंगे। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा का इस्तीफा मंजूर हो चुका है।
विज्ञापन
विधायक देवेंद्र यादव, गुरुमुख सिंह होरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के नए महासचिव को लेकर जारी जद्दोजहद अब थम चुका है। भिलाई नगर के विधायक देवेन्द्र यादव छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के नए महासचिव होंगे। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा का इस्तीफा मंजूर हो चुका है। सीएम भूपेश बघेल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को भी जानकारी भेज दी है।
प्रदेश में केबल टीवी व्यवसाय में एकाधिकार को लेकर एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें बातचीत की रिकॉर्डिंग थी। कथित ऑढियो में होरा सीएम भूपेश के नाम का प्रयोग दबाव बनाने के लिए कर रहे थे। इतना ही नहीं इसमें दावा किया गया था कि अफसर उनको रिपोर्ट देते रहते हैं। कलेक्टर और एसएसपी से कौन, क्या बात कर रहा है, ये जानकारी उनको मिलती रहती है।
गुरुचरण सिंह होरा ने इस विवादित ऑडियो टेप आने के बाद 20 सितम्बर 2022 को अपना इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उन्होंने इस्तीफे की वजह स्वास्थ्यगत समस्या बताई थी।
विज्ञापन
यहां देखें आदेश की कॉपी-