फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   MLA and mayor were gheraoed by BJP after taking out a procession of corruption In Manendragarh

Manendragarh: भाजपा का अनोखा प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ निकली भ्रष्टाचार की बरात; विधायक को बनाया दूल्हा

Fri, 14 Jul 2023 08:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 14 Jul 2023 08:50 PM IST
सार

मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में शुक्रवार को भाजपा का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। विधायक और महापौर को भ्रष्टाचार की बरात की रैली निकाल कर घेरा। विधायक विनय जायसवाल को दूल्हा बनाया। चिरमिरी के हल्दीबाड़ी चौक से बरात निकाली। 

विज्ञापन
MLA and mayor were gheraoed by BJP after taking out a procession of corruption In Manendragarh
बीजेवाईएम ने निकाली भ्रष्टाचार की बारात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में चुनाव होने में अभी 3 महीने का समय बाकी है। लेकिन एमसीबी जिले में अभी से राजनीतिक दलों की उठापटक शुरू हो चुकी है। जिले के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा में आज भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार की बारात निकालकर कांग्रेस विधायक के ऊपर जमकर हल्ला बोला।

विज्ञापन


बता दें प्रदेश की मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के अंतर्गत आने वाले चिरमिरी नगर पालिक निगम क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मौजूदा विधायक डॉ. विनय जायसवाल और उनकी पत्नी महापौर कंचन जायसवाल के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर हल्ला बोला। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक डॉ. विनय जायसवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना काल में विधायक द्वारा नकली सेनीटाइजर का वितरण किया गया। 
विज्ञापन


इसके पहले भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पूरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजन के संबंध में एक कार्ड का वितरण किया। आज युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं गाजे-बाजे के साथ भ्रष्टाचार की बरात निकालकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में कबाड़ का कारोबार चरम पर है। अवैध शराब की बिक्री पर कोई रोक टोक नहीं है। विकास के नाम पर सिर्फ विधायक ने लोगों को झूठा आश्वासन दिया। जिसे क्षेत्र की जनता समझ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed