फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   misdemeanor on pretext of marriage, extorted Rs 3.67 lakh by threatening to make obscene video viral

Raipur: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 3.67 लाख की उगाही, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Feb 2026 02:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 07 Feb 2026 02:16 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में पंडरी थाना पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर महिला से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये की उगाही करने का आरोप है।

विज्ञापन
misdemeanor on pretext of marriage, extorted Rs 3.67 lakh by threatening to make obscene video viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में पंडरी थाना पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर महिला से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये की उगाही करने का आरोप है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने पंडरी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह वर्ष 2019 से 2025 तक एक रिलायंस स्टोर में कार्यरत थी, जहां आरोपी नित्या कुमार बरिहा भी काम करता था। इसी दौरान आरोपी ने विवाह का झांसा देकर मोवा-पंडरी क्षेत्र स्थित किराये के मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोपी ने पैसों की जरूरत बताकर 18 जनवरी 2025 को पीड़िता से 52 हजार रुपये ऑनलाइन प्राप्त किए। इसके बाद जब पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने ऑनलाइन और नकद माध्यम से कुल 3 लाख 67 हजार रुपये की उगाही की। पीड़िता की शिकायत पर पंडरी थाना में अपराध क्रमांक 02/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देशन के बाद थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसे पकड़ने के लिए मुखबिर तंत्र और अन्य तकनीकी माध्यमों का सहारा लिया गया। इसी दौरान पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके आधार पर नित्या कुमार बरिहा को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान आरोपी द्वारा मोबाइल फोन प्रस्तुत नहीं करने, वीडियो वायरल करने की धमकी देने और ब्लैकमेलिंग की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ धारा 308(2) और 238 बीएनएस भी जोड़ी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नित्या कुमार बरिहा, पिता लखेराम बरिहा, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम डोंगरीपाली, थाना सांकरा, जिला महासमुंद के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed