फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Minister Mansukh Mandaviya and Raman Singh attended funeral procession of BJP leader in Rajnandgaon

CG: भाजपा नेता की अंतिम यात्रा में शामिल हुए मंत्री मनसुख मंडाविया और रमन सिंह, भूपेश सरकार को पर साधा निशाना

Sat, 21 Oct 2023 10:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: श्याम जी. Updated Sat, 21 Oct 2023 10:26 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा के चुनाव सह प्रभारी मनसुख मंडाविया सरखेड़ा पहुंचे। बिरझू तारम की शव यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा नेता की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा है।

विज्ञापन
Minister Mansukh Mandaviya and Raman Singh attended funeral procession of BJP leader in Rajnandgaon
मंत्री मनसुख मंडाविया और पूर्व सीएम रमन सिंह भाजपा नेता की अंतिम यात्रा में शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव में शुक्रवार देक देर शाम हुई भाजपा नेता की हत्या के मामले में अब राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा नेता की हत्या के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा के चुनाव सह प्रभारी मनसुख मंडाविया सरखेड़ा पहुंचे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और राजनांदगांव लोकसभा के सांसद संतोष पांडेय भी मौजूद रहे और मृतक की शव यात्रा में शामिल हुए।

विज्ञापन


नवगठित जिला मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी थाना क्षेत्र के सरखेड़ा में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बिरझू तारम की कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वार हत्या कर दी गई। चुनावी माहौल में हत्या होने के चलते राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। भाजपा ने इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय और अन्य भाजपा नेता शनिवार को सरखेड़ा पहुंचे और शोक संतृप्त परिवार से मुलाकात कर अंत्येष्टि कार्यक्रम में भी शामिल हुए। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया ने कहा कि बिरझू तारम किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष थे, गौभक्त थे और राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने जब आंदोलन किया था, उसे वक्त एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मार डालो, काट डालो की बात कही गई थी। लेकिन प्रशासन ने उसमें कोई कार्रवाई नहीं की। प्रशासन ने उसकी सुरक्षा नहीं दी और आज समाज के एक अच्छे कार्यकर्ता की हत्या हो गई। उसके लिए वे प्रशासन को जिम्मेदार मानते हैं। सरकार की निष्फलता मानता हैं और आने वाले दिनों में ऐसी कोई भी घटना ना घटे, इसीलिए ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए वह  सरकार से आग्रह करता हैं। उन्होंने कहा कि बिरझू तारम की आत्मा को शांति मिले। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और अन्य भाजपा नेता आए हुए हैं। बिरझू तारम कि हत्या जिन परिस्थितियों में हुई है, उससे स्पष्ट होता है कि वह सुनियोजित षडयंत्र का हिस्सा है।  मानपुर मोहला चौकी में लगातार चुन-चुनकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या होती रही है। क्षेत्र में सात आठ हत्याएं लगातार होती रही हैं। इस घटना के लिए प्रशासन का फेलियर पूरी तरीके से सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed