{"_id":"64b905ddf80e20ecfc0ef1c5","slug":"mentally-stressed-farmer-slit-his-throat-in-jagdalpur-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur News : मानसिक रूप से तनावग्रस्त किसान ने काटा खुद का गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur News : मानसिक रूप से तनावग्रस्त किसान ने काटा खुद का गला
Thu, 20 Jul 2023 03:40 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 20 Jul 2023 03:40 PM IST
सार
जगदलपुर जिले में एक किसान ने चाकू से अपना गला काट लिया. बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान है। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
करपावण्ड थाना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करपावंड थाना क्षेत्र के मावलीगुड़ा गांव में रहने वाले एक किसान ने बुधवार रात को अपना गला काट लिया। सुबह परिजनों उसे लेकर महारानी अस्पताल पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे मेकाज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि बुधराम बघेल (45) करीब 2 साल से मानसिक रूप से तनावग्रस्त चल रहे हैं। बुधराम पहले किसानी काम करता थे, लेकिन अचानक से मानसिक रूप से बीमार हो गए। इसके बाद खेती का पूरा काम परिजन ही कर रहे हैं। बुधवार की देर रात जब परिजन खाना खाकर सो गए तो बुधराम ने अपने कमरे में जाकर अपने गले को धारदार चाकू से काट लिया।
विज्ञापन
बुधराम पूरी रात खून से लथपथ पड़े रहे। सुबह परिजनों ने उन्हें देखा तो वे हैरान रह गए। आनन-फानन में परिजन बुधराम को लेकर महारानी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेकाज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन