{"_id":"64a15f7e1a77874f5202f620","slug":"memu-train-will-run-from-raipur-to-nava-raipur-pm-modi-will-start-from-7-july-2023-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नई राजधानी में दौडे़गी ट्रेन: रायपुर से नवा रायपुर के बीच चलेगी मेमू, PM मोदी करेंगे शुरुआत,खत्म हुआ इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नई राजधानी में दौडे़गी ट्रेन: रायपुर से नवा रायपुर के बीच चलेगी मेमू, PM मोदी करेंगे शुरुआत,खत्म हुआ इंतजार
Sun, 02 Jul 2023 04:59 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 02 Jul 2023 04:59 PM IST
सार
रायपुरवासियों को नई राजधानी (नवा रायपुर) में ट्रेन से सफर करने का सपना जल्द साकार होने वाला है। वे रायपुर से नवा रायपुर के बीच ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे। 8 साल के लंबे इंतजार के बाद यह सौगात लोगों को मिलने जा रही है। छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर में हरी झंडी दिखाकर मेमू ट्रेन की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुरवासियों को नई राजधानी (नवा रायपुर) में ट्रेन से सफर करने का सपना जल्द साकार होने वाला है। वे रायपुर से नवा रायपुर के बीच ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे। 8 साल के लंबे इंतजार के बाद यह सौगात लोगों को मिलने जा रही है। छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर में हरी झंडी दिखाकर मेमू ट्रेन की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी प्लेटफार्म नंबर एक से मेमू ट्रेन की शुरुआत करेंगे। रेलवे की व्यावसायिक टीम ने ट्रेन के सर्वे का काम पूरा कर लिया है। फिलहाल, मेमू मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन और केंद्री पर ही रुकेगी। बाकी स्टेशनों पर अभी नहीं रुकेगी। इन स्टेशनों के लिए अभी यात्रियों को डेढ़ साल का इंतजार और करना पड़ेगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, अटल नगर, उद्योग नगर, सीबीडी और मुक्तांगन का प्लेटफार्म अभी तक तैयार नहीं हो पाया है। इन चारों स्टेशनों पर प्लेटफार्म बनने के बाद ही ट्रेन यहां पर रुक सकेगी। ऐसे में यात्री मंदिर हसौद से चढ़कर केंद्री स्टेशन पर उतरेंगे। बाकि जगहों पर ट्रेन नहीं रुकेगी। यात्री केंद्री रेलवे स्टेशन से मंत्रालय, पीएचक्यू समेत कई जगहों पर जा सकेंगे।
विज्ञापन
बाकी के स्टेशन भी जल्द बनेंगे
करोड़ों की लागत से रेलवे ने मंदिर हसौद से केंद्री तक पटरी बिछा दी है। मंदिर हसौद से नवा रायपुर तक कुल 21 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। पटरी के दोनों तरफ आकर्षक ढंग से सजावट भी की गई है। हरियाली, पानी, गार्डन और अन्य सुविधाओं का ख्याल रखा गया है, जो यात्रियों के लिए सुखद सफर होगा। ट्रेन के शुरू हो जाने से यात्रियों को नई सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
सीबीडी रेलवे स्टेशन का काम भी तेजी से चल रहा
सीनियर डीसीएम रायपुर मंडल के अनुसार, रायपुर से केंद्री तक मेमू ट्रेन चलाने के लिए सर्वे हो चुका है। जल्द शुरू करने की तैयारी है। मंदिर हसौद और केंद्री में स्टाप देने का निर्णय लिया गया है। केंद्री रेलवे स्टेशन का निर्माण रेलवे ने पूरा कर लिया है। ऐसे में बाकी चारों रेलवे स्टेशन यानी अटलनगर, उद्योग नगर, सीबीडी, मुक्तांगन का निर्माण एनआरडीए करेगी। एनआरडीए ने चारों स्टेशनों के निर्माण के लिए एजेंसी बनाई है। जिसके तहत सीबीडी रेलवे स्टेशन का काम तेजी से चल रहा है। 6 महीने में सीबीडी का काम पूरा हो जाएगा।
यात्रियों को नहीं लगेंगे धक्के
रेलवे ने इस लाइन पर 250-250 मीटर के लंबा रेल पैच बिछाया है। इसमें ज्वाइंट कम है, जिससे यात्रियों को धक्के नहीं लगेंगे। ट्रैक की जांच करने के लिए फरवरी महीने में नवा रायपुर से मंदिर हसौद के बीच 120 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से ट्रेन चलाकर ट्रैक की जांच की गई थी। जांच में ट्रैक सही मिलने पर टीम ने ट्रेन चलाने की अनुमति दी है।