{"_id":"6818995b30e2d17695010451","slug":"medical-students-did-mass-blood-donation-in-jagdalpur-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: मेडिकल छात्रों ने किया सामूहिक रक्तदान, ग्रामीण मरीजों की रक्त की कमी को दूर करने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: मेडिकल छात्रों ने किया सामूहिक रक्तदान, ग्रामीण मरीजों की रक्त की कमी को दूर करने की पहल
Mon, 05 May 2025 05:31 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 05 May 2025 05:31 PM IST
सार
जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्रों ने ग्रामीण मरीजों की रक्त की कमी को दूर करने के लिए सामूहिक रक्तदान किया। इस पहल में मरीजों के परिजनों ने भी हिस्सा लिया, जिसे लोगों ने सराहा।
विज्ञापन
एमबीबीएस छात्रों ने किया रक्तदान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे 2023 बैच के छात्रों ने पांच मई को मेकाज के ब्लड बैंक में सामूहिक रक्तदान किया। छात्रों का कहना है कि बस्तर संभाग के दूर-दराज क्षेत्रों और ओडिशा से आने वाले मरीजों को रक्त की कमी के कारण भटकना पड़ता है, जिसे देखते हुए उन्होंने यह पहल शुरू की।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में बस्तर के सात जिलों के अलावा पड़ोसी राज्य ओडिशा से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। शहर से अस्पताल की दूरी और परिचय की कमी के कारण मरीजों और उनके परिजनों को रक्त प्राप्त करने में कठिनाई होती है। इस समस्या को कम करने के लिए छात्रों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
विज्ञापन
इस अभियान में मरीजों के परिजनों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और रक्तदान किया। मेडिकल छात्रों की इस पहल को अस्पताल पहुंचे लोगों ने सराहा। यह कदम न केवल सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि ये छात्र न सिर्फ कुशल चिकित्सक बनने की राह पर हैं, बल्कि संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक भी हैं।
विज्ञापन