फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mayor took initiative to make Jagdalpur an ideal city

CG: जगदलपुर को आदर्श शहर बनाने के लिए महापौर ने की पहल, नागरिकों से बजट के लिए मांगे सुझाव

Mon, 07 Apr 2025 04:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 07 Apr 2025 04:42 PM IST
सार

महापौर ने अपील की है कि स्वच्छता, आधारभूत संरचना, जल आपूर्ति, सड़क निर्माण, रोशनी, हरियाली, पार्क और अन्य विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े अपने विचार व बहुमूल्य सुझाव अवश्य साझा करें। 

विज्ञापन
Mayor took initiative to make Jagdalpur an ideal city
महापौर संजय पांडेय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर को सुंदर, स्वच्छ और विकसित बनाने के संकल्प के साथ महापौर संजय पांडेय ने नगर पालिक निगम के आगामी बजट 2025-26 के लिए नागरिकों से सीधे सुझाव आमंत्रित किए हैं। यह पहल शहर के समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। निगम के आगामी बजट 2025-26 की तैयारी में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महापौर संजय पांडेय ने सभी नागरिकों से सुझाव भेजने की अपील की है।

विज्ञापन


महापौर संजय पांडेय ने कहा, 'शहर के विकास में हर नागरिक की भूमिका अहम है। नागरिकों के सुझावों के आधार पर शहर की जरूरतों के अनुसार योजनाएं बनाई जाएंगी। नगर निगम जगदलपुर की योजनाओं में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करना हमारा उद्देश्य है। हम चाहते हैं कि शहर के हर नागरिक की आवाज बजट में शामिल हों, ताकि क्षेत्रीय जरूरतों के अनुरूप विकास की योजनाएं तैयार की जा सकें। इसके लिए नगर निगम ने व्हाट्सएप नंबर 9131409359 और एक विशेष क्यूआर कोड जारी किया है। नागरिक अपने सुझाव नौ अप्रैल की शाम पांच बजे तक भेज सकते हैं।'
विज्ञापन


महापौर ने अपील की है कि स्वच्छता, आधारभूत संरचना, जल आपूर्ति, सड़क निर्माण, रोशनी, हरियाली, पार्क और अन्य विकास कार्यों एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े अपने विचार व बहुमूल्य सुझाव अवश्य साझा करें। महापौर संजय पांडेय का कहना है कि नागरिकों के सक्रिय सहयोग से बजट 2025-26 जन आकांक्षाओं को पूरा करेगा और जगदलपुर न सिर्फ छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश में एक आदर्श नगर के रूप में उभरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed