Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mathematics will change after delimitation: Chhattisgarh will get 6 Lok Sabha and 45 new assembly seats

परिसीमन के बाद बदलेगा सीटों का गणित: छत्तीसगढ़ को मिलेंगी 6 लोकसभा और 45 नई विधानसभा सीटें, ये होंगे अहम बदलाव

Sat, 28 Nov 2026 06:47 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 06:47 PM IST
सार

परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दे दी गई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ का विकास होगा। वहीं ज्यादा लोगों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
Mathematics will change after delimitation: Chhattisgarh will get 6 Lok Sabha and 45 new assembly seats
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

महिला सशक्तिकरण को लेकर अच्छी खबर है। परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी मिल गई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ का विकास होगा। वहीं ज्यादा लोगों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। केंद्रीय कैबिनेट की शुक्रवार को आयोजित बैठक में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में 50 फीसदी तक वृद्धि का प्रावधान है। 

विज्ञापन


साल 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करने करने की कवायद जारी है। ऐसे में बात छत्तीसगढ़ की करें, तो यहां वर्तमान में विधानसभा की 90 सीटें हैं, जो नये फॉमूले के हिसाब से बढ़कर 135 हो जायेगी यानि 45 सीटों की वृद्धि अनुमानित है। वहीं वर्तमान में लोकसभा की 11 सीटें हैं, जो नये नियम से बढ़कर 17 हो सकती हैं। यानि 6 सीटों की वृद्धि अनुमानित है। इस तरह देखा जाये, तो छत्तीसगढ़ को 45 नए विधायक और 6 नये सांसद मिल सकते हैं।
विज्ञापन


धान खरीदी पर सीएम ने कहा कि खरीदी की लगातार समीक्षा की जा रही है। धान खरीदी को लेकर किसी प्रकार का कोई संशय नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीदी अच्छे से चल रही है और इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed