{"_id":"64045381e07123b99305e029","slug":"maoists-closed-the-narayanpur-orchha-road-demanding-by-putting-up-banners-and-posters-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: माओवादियों ने नारायणपुर ओरछा मार्ग किया बंद, बैनर-पोस्टर लगाकर कहा- अडाणी की संपत्ति हो जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: माओवादियों ने नारायणपुर ओरछा मार्ग किया बंद, बैनर-पोस्टर लगाकर कहा- अडाणी की संपत्ति हो जब्त
Sun, 05 Mar 2023 02:02 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Sun, 05 Mar 2023 02:02 PM IST
सार
नारायणपुर जिले के थाना ओरछा में माओवादियों ने कई बैनर और पोस्टर भी लगाए हैं। जिसमें लिखा है कि अडाणी की सारी संपत्ति जब्त कर छोटे व मध्यम उद्यमियों की पूंजी वापस की जाए।
विज्ञापन
माओवादियों ने नारायणपुर ओरछा मार्ग किया बंद, बैनर-पोस्टर लगाकर की मांग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ में माओवादी की गतिविधयां तेज हो गई हैं। एक दिन पहले ही पोस्टर और बैनर लगाकर सरपंच और सचिव को चेतावनी दी गई थी। एक बार फिर नारायणपुर ओरछा मुख्य मार्ग पर माओवादियों द्वारा पत्थर डाल और पेड़ काट कर मार्ग बंद कर दिया है।
विज्ञापन
जिला नारायणपुर के थाना ओरछा के बटुम पारा थाना से 02 किमी उत्तर दिशा की ओर माओवादियों ने कई बैनर और पोस्टर भी लगाए हैं। जिसमें लिखा है कि अडाणी की सारी संपत्ति जब्त कर छोटे व मध्यम उद्यमियों की पूंजी वापस करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही लिखा है कि अतर्राष्ट्रीय श्रमिक महिला दिवस को जोश से मनाने की भी अपील की गई है। इसके साथ ही मोदी सरकार के खिलाफ जनआंदोलन तेज करने की भी धमकी दी है। यह पोस्टर नेलनार एरिया कमेटी माओवादी की ओर से लगाई है।
विज्ञापन