{"_id":"5b62a2dc4f1c1bb37b8b5cdb","slug":"maoists-accept-the-killing-of-247-naxalites-in-two-years-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दो साल में सुरक्षा बलों ने मार गिराए 247 नक्सली, माओवादियों ने भी माना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दो साल में सुरक्षा बलों ने मार गिराए 247 नक्सली, माओवादियों ने भी माना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ पुलिस ने आज कहा कि माओवादियों ने यह स्वीकार किया है कि बीते दो साल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में उसके 247 कैडर मारे गए हैं। विशेष महानिदेशक (नक्सल विरोधी अभियान) डीएम अवस्थी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाकपा (माओवादी) की ओर से जारी एक ‘प्रेस विज्ञप्ति’ में नक्सलियों के हताहत होने का आंकड़ा दिया गया है। हालांकि, उन्होंने माओवादियों की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति मीडिया से साझा नहीं की।
विज्ञापन
अवस्थी ने कहा कि माओवादियों के दक्षिण उप क्षेत्रीय ब्यूरो की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अगस्त 2016 से जुलाई 2018 के बीच उसके 247 कैडर मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अगस्त 2016 से जुलाई 2018 तक पुलिस को 208 उग्रवादियों के शव बरामद हुए हैं। यानी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक 39 और नक्सलियों की मौत हुई है और उनके शव मुठभेड़ स्थल से नक्सली ले गए थे।
विज्ञापन
अवस्थी ने बताया कि पिछले ढाई साल में नक्सली हमलों में 137 सुरक्षा कर्मियों की भी मौत हुई है।साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस अवधि में करीब 2,834 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया जबकि 1,852 ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
विज्ञापन