{"_id":"64c20dfd7040d3c1dc08e3dd","slug":"many-villages-were-submerged-due-to-continuous-rains-in-bijapur-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर : जलमग्न हुआ पेगड़ापल्ली पोटाकेबिन, बच्चों का किया गया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का कहर : जलमग्न हुआ पेगड़ापल्ली पोटाकेबिन, बच्चों का किया गया रेस्क्यू
Thu, 27 Jul 2023 11:56 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:56 AM IST
सार
बीजापुर में बारिश के चलते पेगड़ापल्ली पोटाकेबिन जलमग्न हो गया है। यहां के बच्चों को सेन्ड्रापल्ली पोटाकेबिन में शिफ्ट किया गया है। मद्देड व पेगड़ापल्ली के बीच नाले के उफान पर आ जाने से भोपालपटनम से बीजापुर मुख्यालय से सड़क संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन
पेगड़ापल्ली पोटाकेबिन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपालपटनम ब्लॉक में पिछले 36 घंटे से हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। पेगड़ापल्ली बालक आवासीय विद्यालय में पानी भर जाने से पोटाकेबिन जलमग्न हो गया है। यहां के बच्चो को सेन्ड्रापल्ली के पोटाकेबिन में शिफ्ट कराया जा रहा है। वहीं, मद्देड व पेगड़ापल्ली के बीच पड़ने वाले नाला के उफान पर आ जाने से भोपालपटनम से जिला मुख्यालय बीजापुर का सड़क संपर्क टूट गया है। ब्लॉक में 36 घंटो से हो रही लगातार बारिश ने कई इलाकों को जलमग्न कर दिया है।
विज्ञापन
ब्लॉक मुख्यालय से भी कई अंदुरुनी गांवों का संपर्क टूट चुका है। बाढ़ जैसे हालात लगातार बने हुए हैं। भोपालपटनम ब्लॉक में बुधवार शाम से बिजली नहीं आ रही है। बारिश को देखते हुए रेस्क्यू टीम को तैनात किया गया है। बुधवार को भोपालपटनम नगर के ब्लॉक पारा, तालाब पारा, शिक्षक आवास, रालापल्ली सहित नगर के कई हिस्सो में पानी भर गया था। रालापल्ली सड्रापारा में बाढ़ जैसे हालात बने हुए थे। नगरपालिका व बाढ़ राहत दल की टीम ने रेस्क्यू कर रालापल्ली नाला में जेसीबी लगाकर पुल में फसे कचरे को निकलवाया। इसके बाद कुछ हद तक राहत मिली। बाढ़ की चपेट में 29 मकान आ गए थे।
विज्ञापन
बारिश का रिकॉर्ड
बीजापुर तहसील में 205, गंगालूर तहसील में 200, भैरमगढ़ तहसील में 130, कुटरू तहसील में 156, भोपालपटनम तहसील में 98 व उसूर तहसील में 147 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन