{"_id":"602e74b28ebc3ee934669953","slug":"man-jailed-for-harassment-assaulted-girl-and-demanded-bail-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के मामले में जेल से निकले युवक ने किशोरी को घर में घुसकर पीटा, मांगे जमानत के रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के मामले में जेल से निकले युवक ने किशोरी को घर में घुसकर पीटा, मांगे जमानत के रुपये
Thu, 18 Feb 2021 07:39 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 18 Feb 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जमानत पर छूटा छेड़छाड़ का एक आरोपी बुधवार देर शाम उस किशोरी के घर में घुस गया जिसके साथ उसने छेड़छाड़ की थी। युवक ने किशोरी के साथ मारपीट की और जमानत पर खर्च हुए रुपये मांगने लगा। वहां पहुंचे किशोरी के पिता के साथ भी उसने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गया। इसके बाद किशोरी ने तोरवा थाने पहुंच एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार देवरीखुर्द निवासी किशोरी बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर का दरवाजा बंद कर झाड़ू लगा रही थी और उसके पिता अंदर आराम कर रहे थे। इसी दौरान पास ही में रहने वाला शनि पनगरे दरवाजा खोल जबरन अंदर घुस आया। किशोरी का आरोप है कि घर में आते ही शनि पनगरे दोनों हाथों से उसका गला दबाने लगा और गालियां देने लगा। इसके साथ ही वह शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा।
विज्ञापन
किशोरी ने जब पनगरे का का विरोध किया तो उसने कहा कि तुम्हारी वजह से मुझे पुलिस ने जेल भेज दिया था। जेल से बाहर आने में बहुत खर्चा हुआ है। यह कहते हुए वह जमानत पर खर्च हुए रुपये भी मांगने लगा। शोर सुनकर किशोरी के पिता वहां पहुंचे तो शनि ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोपी पहले भी किशोरी से छेड़छाड़ करता था, जिसके चलते किशोरी ने शिकायत की थी और उसे जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन