{"_id":"651eacf1702892ac6504540a","slug":"man-died-due-to-drowning-in-hasdev-river-while-fishing-in-korba-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली ने डुबाया: हसदेव नदी में गिरने से हुई व्यक्ति की मौत, मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली ने डुबाया: हसदेव नदी में गिरने से हुई व्यक्ति की मौत, मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा
Thu, 05 Oct 2023 06:03 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 05 Oct 2023 06:03 PM IST
सार
कोरबा में एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है वह हसदेव नदी में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान वह नदी में गिर गया।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र के ठाकुरघाट निवासी सज्जाद खान को हसदेव नदी में मछली पकड़ना महंगा पड़ गया। मछली पकड़ने के दौरान वह अनियंत्रित होकर पानी में गिर गया और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सज्जाद खान हसदेव नदी के किनारे मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान वह पानी में गिर गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों की नजर जब उस पर पड़ी, तब उसे पानी से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
मृतक के भांजे कलीम खान ने बताया कि सज्जाद खान के दो लड़की और एक लड़का है, जो अभी छोटे हैं। सज्जाद खान गैरेज में मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम कर अपने बच्चों और पत्नी का भरण-पोषण करते आ रहे थे। हसदेव नदी में अभी काफी तेज बहाव हो रहा है। कुछ दिनों पहले हुई लगातार बारिश के कारण नदी लबालब है। सज्जाद को तैरने नहीं आता था। पचरी के पास में खड़े होकर मछली पकड़ रहा था। अचानक गहरे पानी मे समा गया। मामले में पुलिस ने जिला अस्पाताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन