फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Man died due to drowning in Devpahari waterfall in korba

Korba : देवपहरी वाटरफॉल में अचानक बढ़ा जल स्तर; तीन लोग फंसे, एक की मौत

Fri, 21 Jul 2023 06:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 21 Jul 2023 06:20 PM IST
सार

कोरबा जिले के पिकनिक स्पॉट देवपहरी वाटरफॉल में तीन लोग पानी के तेज बहाव में फंस गए। उसमें से एक शख्स पानी के तेज बहाव में बह गया। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Man died due to drowning in Devpahari waterfall in korba
देवपहरी वाटरफॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लेमरू थाना क्षेत्र में देवपहरी वाटरफॉल में शुक्रवार को अचनाक पानी का बहाव तेज हो जाने के कारण तीन लोग फंस गए। जिसमें से दो लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, एक व्यक्ति डूब गया है। बताया जा रहा है कि तीनों दूसरे जिले से घूमने आए थे। स्थानीय ग्रामीणों के मदद से रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही नगर सेना कोरबा एसडीआरएफ को सूचित किया गया है ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिला जाजगीर चांपा के रहने वाले आयुष जैन (25) पुत्र अजय जैन, लक्ष्मीकांत शर्मा (45) पुत्र रामा अवतार शर्मा और सत्यजीत राहा (55) पुत्र स्व. एबी राहा देवपहरी वाटरफॉल घूमने आए थे। पानी होने के बावजूद भी वे वाटरफॉल के काफी अंदर तक चले गए। पानी के तेज बहाव में सत्यजीत राहा बह गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही नगर सेना कोरबा एसडीआरएफ को सूचित किया गया है।
विज्ञापन


लेमरू थाना प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां घटनाक्रम से जानकारी दी गई कि अकलतरा से कुछ लोग पिकनिक मनाने आए हुए थे। नगर सेना के रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed