फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   man arrested for making a physical relationship with a minor In Sakti

Chhattisgarh: युवक ने पहले की शादी, फिर बनाए संबंध, पिता बोला- मेरी बेटी अभी नाबालिग; शिकायत पर FIR दर्ज

Fri, 28 Apr 2023 09:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 28 Apr 2023 09:10 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक 22 साल के युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। अब पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
man arrested for making a physical relationship with a minor In Sakti
love demo, couple demo, love bird - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नाबालिग को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने नाबालिग को कहा था कि मैं तुमसे शादी करूंगा। इसके बाद उसे मंदिर में लेकर गया और उसके साथ शादी की। फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सक्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पिता में रिपोर्ट में कहा कि उसकी बेटी को किसी अज्ञात युवक द्वारा बहला फुसलाकर कहीं ले गया। नाबालिग के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नाबालिग को कोरबा जिले के टेंगनमार से बरामद किया है। 
विज्ञापन


नाबालिग का महिला अधिकारी ने बयान लिया। नाबालिग ने अपने बयान में बताया कि 22 वर्ष लंबोदर मांझी ने उसको शादी का झांसा दिया था। और उसे भगाकर ले गया। फिर कोरबा जिले मे स्थित सर्वमंगला मंदिर में शादी कर ली। शादी करने के बाद आरोपी युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने धारा 366, 376 भादवि, 04, 06 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी लंबोदर मांझी को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed