फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Makar Sankranti celebrated in raipur Chhattisgarh

Chhattisgarh: मकर संक्राति पर त्रिवेणी संगम और महादेव घाट में लगाई आस्था की डुबकी, पूजा-अर्चना कर किया दान

Sat, 14 Jan 2023 10:42 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 14 Jan 2023 10:42 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में शनिवार को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी रायपुर के महादेव घाट में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की। वहीं राजिम के त्रिवणी संगम महानदी में लोगों ने डुबकी लगाई।

विज्ञापन
Makar Sankranti celebrated in raipur Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में शनिवार को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी रायपुर के महादेव घाट में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की। वहीं राजिम के त्रिवणी संगम महानदी में लोगों ने सुबह-सुबह डुबकी लगाकर भगवान कुलेश्वर महादेव की पूजा की। इस दौरान लोगों ने तिल का दान भी किया। एक दूसरे को मकर संक्रांति पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। 

विज्ञापन


पूरे प्रदेश में लोग जमकर पतंग उड़ा रहे हैं। बच्चे-बूढ़े, जवान सभी मकर संक्रांति का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। रायपुर के महादेव घाट में डूबकी लगाने पहुंचे स्थानीय लोगों ने बातचीत में कहा कि आज का दिन पवित्र माना जाता है। इस दिन गुड़, तिल का दान कर धूमधाम से त्योहार मनाते हैं। हर बार की तरह इस बार भी रायपुर के महादेवघाट पहुंचे हैं। घर में विशेष प्रकार के पकवान बनाए जा रहे हैं। पकवान, खिचड़ी और तिल-लड्डुओं का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। परिवार के साथ मिलकर पतंगबाजी कर आनंद ले रहे हैं। 
विज्ञापन

 
पुण्य स्नान करने सुबह-सुबह पहुंचे
प्रदेश की धर्म नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम में लोग तड़के पहुंचे। स्थानीय सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों ने पुण्य स्नान किया। महिलाओं ने पुण्य स्नान कर रेत के बालुओं से भगवान शिव का प्रतीकात्मक स्वरूप बनाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। भगवान राजीव लोचन और कुलेश्वर महादेव के मंदिर में माथा टेका। परिवार और प्रदेश के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed