Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Major success in blockade at Gariaband border, 48 kg of marijuana seized from two cars; 3 smugglers arrested

Chhattisgarh: गरियाबंद बॉर्डर पर नाकेबंदी में बड़ी सफलता, दो कारों से 48 किलो गांजा जब्त; तीन तस्कर गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2026 02:09 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 02 Jul 2026 02:09 PM IST
सार

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर गरियाबंद जिले के देवभोग पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कारों से 48.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

विज्ञापन
Major success in blockade at Gariaband border, 48 kg of marijuana seized from two cars; 3 smugglers arrested
दो कारों से 48 किलो गांजा जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर गरियाबंद जिले के देवभोग पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कारों से 48.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो चारपहिया वाहन और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 31.31 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 29 और 30 जून को खुटगांव स्थित अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से महाराष्ट्र की दिशा में जा रहे दो संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली गई।
विज्ञापन


पहली कार्रवाई में कार क्रमांक CG 08 AA 2218 की डिक्की से प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखा गया 8.100 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद दूसरी कार्रवाई में मारुति रिट्ज (MH 51 A 2012) की तलाशी के दौरान वाहन के अंदर रखी दो बोरियों से 40.200 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार तस्करों ने मादक पदार्थ को इस तरह छिपाया था कि सामान्य जांच में उसका पता लगाना आसान नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जितेंद्र बोलकेकर, परसू राम पोड़ और पंकज वाघमोडे को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों के खिलाफ देवभोग थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप ओडिशा के किस इलाके से लाई गई थी और महाराष्ट्र में इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed