{"_id":"67825c5b4f8b30d80d0a37ec","slug":"major-accident-in-raipur-under-construction-multi-storey-building-collapses-workers-feared-trapped-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Accident: रायपुर में बड़ा हादसा; निर्माणाधीन इमारत के सातवीं मंजिल से गिरे मजदूर, दो की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Accident: रायपुर में बड़ा हादसा; निर्माणाधीन इमारत के सातवीं मंजिल से गिरे मजदूर, दो की मौत, आठ घायल
Sat, 11 Jan 2025 05:26 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 11 Jan 2025 05:26 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के वीआईपी रोड पर निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत गिर गई है। निर्माणाधीन बहुमंजिला गिरने से इमारत के मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
कॉप्लेक्स के सातवीं मंजिल की सेंट्रिंग गिरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वीआईपी रोड स्थित एक कॉप्लेक्स के सातवीं मंजिल की सेंट्रिंग गिरने से 10 मजदूर दब गए। इनमें घायल 10 मजदूरों में से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी घायल मजदूरों का रायपुर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कलेक्टर गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि की है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।
इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 10 घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई। बताया जाता है कि वीआईपी रोड स्थित अविनाश एलिगेंस की निर्माणाधीन रेसिडेंशियल कॉप्लेक्स की सेंट्रिंग गिरने से 10 मजदूर दब गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद हैं। सभी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। बताया जाता है कि ढलाई के दौरान सातवीं मंजिल की सेंट्रिंग गिरने से मजदूर नीचे गिर गये। मलबे में दबे 10 मजूदरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। 10 में से दो मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम रहमत खान है। वहीं एक मृतक मजदूर की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। पुलिस प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर कलेक्टर गौरव सिंह समेत प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद हैं। सभी बचाव कार्य में लगे है। हादसे वाली जगह पर तीन मंजिला रेसिडेंशियल कॉप्लेक्स बनाने का काम चल रहा था, जहां छत ढलाई के दौरान ये घटना घटी।